फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs SL Dream11 Prediction World Cup 2023 South Africa vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain, Players

SL vs SA Preview: श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में सिर्फ एक मैच हारा है दक्षिण अफ्रीका, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 07 Oct 2023 12:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Oct 2023 12:00 AM IST
सार

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023 Playing 11 Prediction: दोनों टीमों के बीच अब 80 वनडे खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने 33 और दक्षिण अफ्रीका ने 45 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को दिल्ली में वनडे विश्व कप में रोचक मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि, दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम चोटिल तेज गेंदबाजों एनरिक नोर्त्जे और सिसांडा मगाला के बिना उतरेगी। वहीं, श्रीलंका को सीमित ओवरों के उसके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी ऑलराउंडर लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। नोर्त्जे की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभवी रबादा और 23 साल के गेराल्ड कोएट्जी पर काफी निर्भर होगी। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच अब 80 वनडे खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने 33 और दक्षिण अफ्रीका ने 45 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने पांच और श्रीलंका ने सिर्फ एक मैच जीता है। हालांकि, इनमें से कोई भी मैच एशियाई धरती पर नहीं खेले गए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की वनडे रैंकिंग: 04

ताकत
आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर और कप्तान तेंबा बावुमा अच्छी फॉर्म में हैं। शीर्ष क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के साथ बावुमा की जोड़ी श्रीलंका के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्लासेन के पास पहली ही गेंद से विरोधी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता है।

कमजोरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में हुई शृंखला में केशव महाराज और तबरेज शम्सी की स्पिन जोड़ी सफल रही थी, लेकिन भारत में इनका रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। अनुकूल हालात में वे इसमें सुधार करना चाहेंगे।

टीम : तेंबा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डि कॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

श्रीलंका की वनडे रैंकिंग: 07

ताकत
दिमुथ करूणारत्ने, कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस के रूप में श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम प्रभावी है। वेलालागे से भी अच्छे प्रदर्शन की आस है। लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, पथिराना और कासुन रजिता तेज गेंदबाजी विभाग में जिम्मेदारी संभालेंगे।

कमजोरी
सलामी बल्लेबाज निसांका और कप्तान दासुन शनाका की फॉर्म चिंता की बात हो सकती है। श्रीलंका के मुख्य तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा और लाहिरू मदुशंका भी चोटिल हैं।

टीम : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और दुशान हेमंता।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंता, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed