फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs NED: नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया सबसे बड़ा उलटेफर, दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बाहर

Sun, 06 Nov 2022 10:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 10:12 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score (SA vs NED) South Africa vs Netherlands T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप का 40वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
SA vs NED T20 Live Score: T20 World Cup South Africa vs Netherlands Scorecard and Result News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:54 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप से बाहर

दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे नीदरलैंड के खिलाफ सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में 13 रनों से हार मिली थी। इस तरह अफ्रीकी टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट घटकर +0.864 हो गया। अफ्रीकी टीम के बाहर होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को होगा। दोनों के बीच होने वाले अगले मैच के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी +1.117 है। उसके चार मैच में चार अंक हैं। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द भी होता है तो वह पांच अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने थे। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
08:37 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका 18वें ओवर में लगा। हेनरिच क्लासेन 18 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बास डी लीड ने वान बीक के हाथों कैच कराया। कगिसो रबाडा और केशव महाराज क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए दो ओवर में 36 रन चाहिए।
विज्ञापन
08:28 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दोहरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को ब्रैंडन ग्लोवर 16वें ओवर में दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहली गेंद पर अनुभवी डेविड मिलर को आउट किया। मिलर के बाद चौथी गेंद पर उन्होंने वेन पार्नेल को पवेलियन भेज दिया। मिलर 17 गेंद पर 17 रन बनाकर वान डर मर्वे को कैच थमा बैठे। वहीं, पार्नेल खाता खोले बगैर विकेटकीपर एडवर्ड्स को कैच दे दिया।
08:15 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: एडेन मार्करम भी पवेलियन लौटे

दक्षिण अफ्रीका की टीम तेजी से रन तो बना रही है, लेकिन उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिर रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें फ्रेड क्लासेन ने स्टीफन मायबर्ग के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए। अभी डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बना लिए हैं।
08:06 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: रीलो रूसो का बल्ला नहीं चला

विस्फोटक बल्लेबाज रीले रूसो का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें ब्रैंडन ग्लोवर ने मैक्स ओडाड के हाथों कैच कराया। रूसो ने 19 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो चौके लगाए। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंद पर 74 रनों की आवश्यकता है।
07:48 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका कप्तान तेम्बा बावुमा के रूप में लगा। उन्हें छठे ओवर की आखिरी गेंद पर वान मीकेरेन ने आउट किया। उन्होंने 20 गेंद पर 20 रन बनाए। बावुमा के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर रिले रूसो जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:33 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें फ्रेड क्लासेन ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए। फिलहाल कप्तान तेम्बा बावुमा और रिले रूसो क्रीज पर हैं।
07:29 AM, 06-Nov-2022

SA vs NED Live: नीदरलैंड ने 20 ओवर में बनाए 158 रन

नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। कॉलिन एकरमैन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। स्टीफन मायबर्ग ने 37 और टॉम कूपर ने 35 रन बनाए। मैक्स ओडाड ने 29 और स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। बास डी लीड ने एक रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। एनरिच नोर्त्जे और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।
11:23 PM, 05-Nov-2022

SA vs NED: नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया सबसे बड़ा उलटेफर, दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप का 40वां मैच दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। सुपर-12 चरण में यह दोनों टीमों का आखिरी मैच भी है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने उसे जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य दिया। अफ्रीकी टीम अगर यह मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed