IND vs SA: टीम इंडिया के पास केपटाउन में इतिहास रचने का मौका, नेट्स में जमकर बहाया पसीना, सामने आई तस्वीरें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीता तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने वांडरर्स स्टेडियम में बाजी अपने नाम की। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर 11-15 जनवरी तक खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीता तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने वांडरर्स स्टेडियम में बाजी अपने नाम की। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर 11-15 जनवरी तक खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें केप टाउन में पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
भारतीय टीम ने यहां पहुंचकर पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और रविवार को नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान दूसरे टेस्ट से बाहर रहे कप्तान विराट कोहली भी बल्लेबाजी करते दिखे। विराट के तीसरे टेस्ट में वापसी करने की पूरी संभावना है और ऐसी हालत में टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी।
We are here at the picturesque Cape Town ⛰️👌🏻#TeamIndia begin preparations for the 3rd Test #SAvIND pic.twitter.com/U8wm0e0zae
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) January 9, 2022
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए और न्यूलैंड्स के खूबसूरत मैदान के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में शमी से लेकर बुमराह, अश्विन, रहाणे और इशांत शर्मा भी नजर आए।
— BCCI (@BCCI) January 9, 2022
केपटाउन में पहली जीत की है तलाश
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सीरीज जीत के लिहाज से केपटाउन टेस्ट काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इस मैदान में आंकड़े भारत के ज्यादा अनुकूल नहीं रहे हैं। भारतीय टीम ने यहां अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीता है। टीम इंडिया ने यहां जो पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें तीन में हार मिली है जबकि दो अनिर्णित रहे हैं। वर्ष 1993 में मुकाबला ड्रॉ रहा, उसके बाद 1997 में 282 रन से और 2007 में पांच विकेट से हारे। इसके अलावा 2011 में टेस्ट ड्रॉ रहा जबकि पिछले दौरे में 2018 में 72 रन से हार मिली थी।