फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs BAN South African team announced for ODI series against Bangladesh eight IPL players included

SA vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, आईपीएल के आठ खिलाड़ी शामिल

Tue, 08 Mar 2022 06:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Mar 2022 06:34 PM IST
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

विज्ञापन
SA vs BAN South African team announced for ODI series against Bangladesh eight IPL players included
कगिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। हाल के दिनों में इस बात पर काफी बहस हुई है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए जाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं। बोर्ड ने टीम का एलान कर सब बातों को साफ कर दिया। बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने 18 से 23 मार्च के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए मजबूत टीम का एलान किया है। हालांकि, एनरिच नॉर्त्जे और सिसांडा मगाला अपनी-अपनी चोट के कारण नहीं खेलेंगे। टीम में नामित आठ खिलाड़ी वैसे हैं, जिन्हें आईपीएल के 15वें सीजन में भी शामिल होना है। वे कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, रसी वान डर डूसन, डेविड मिलर, क्विंटन डीकॉक, एडेन मार्कराम, ड्वेन प्रिटोरियस और मार्को जेनसेन हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश सीरीज अधिक आराम वाले बायो-बबल में खेला जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों को बाहर जाने की अनुमति होगी। अब देखना है कि आईपीएल से ठीक पहले सभी आठ खिलाड़ी कैसे सावधान रहते हैं। हालांकि, टी20 टूर्नामेंट से पहले समाप्त होने के कारण वनडे सीरीज प्रमुख चिंता का विषय नहीं थी। यह टेस्ट सीरीज है जो इन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को असहज करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टेस्ट मैचों की सीरीज 31 मार्च से 12 अप्रैल तक खेलनी जानी है।  क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के पिछले बयान के अनुसार, खिलाड़ी टेस्ट सीरीज को छोड़कर आईपीएल के लिए जाएंगे या नहीं इसका फैसला उन्हें ही करना है। हालांकि, टेस्ट कप्तान, डीन एल्गर के साथ हाल ही में यह संकेत दिया है कि इस दौरान वे अपने खिलाड़ियों की वफादारी को जानेंगे। उन्हें इससे पता चलेगा कि खिलाड़ियों की वफादारी किस तरफ है।


दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उपकप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, मार्को जेनसेन, यान्नेमन मलान, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रसी वान डर डूसन, काइल वेरेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed