फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AFG When and How to Watch South Africa vs Afghanistan Playing 11; Afghanistan Semifinal Scenario WC 2023

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका को 438+ रन से हराकर ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है अफगानिस्तान, आज मुकाबला

Fri, 10 Nov 2023 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Nov 2023 09:27 AM IST
सार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की तुलना में अफगानिस्तान का रनरेट भी खराब है लिहाजा उसे बड़े अंतर से जीत और दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी। इस मैच का नतीजा चाहे जो हो लेकिन अफगानिस्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी के दिल जीते हैं।

विज्ञापन
SA vs AFG When and How to Watch South Africa vs Afghanistan Playing 11; Afghanistan Semifinal Scenario WC 2023
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान विश्व कप के अपने आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को उतरेगा तो उसकी नजरें एक और बड़ी टीम को हराने पर होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच चुका है लिहाजा उसके लिए इस मैच में बहुत कुछ दांव पर नहीं है। आठ अंक के साथ अफगानिस्तान चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ दौड़ में है। अब उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हर हालत में हराना होगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की तुलना में अफगानिस्तान का रनरेट भी खराब है लिहाजा उसे बड़े अंतर से जीत और दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी। इस मैच का नतीजा चाहे जो हो लेकिन अफगानिस्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी के दिल जीते हैं। उसने आठ में से चार मैच जीते हैं। अब उनमें यह आत्मविश्वास भर गया है कि अपना दिन होने पर वे किसी को भी हरा सकते हैं।

सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकता है अफगानिस्तान?
अफगानिस्तान का मौजूदा नेट रन रेट -0.338 है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपना लीग राउंड +0.743 के नेट रन रेट के साथ समाप्त किया। वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलने के लिए और न्यूजीलैंड को नेट रन रेट के मामले में पीछे छोड़ने के लिए अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को 438 से अधिक रनों से हराना होगा। साथ ही यह भी मनाना होगा कि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपना मैच हार जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत नहीं सके थे

SA vs AFG When and How to Watch South Africa vs Afghanistan Playing 11; Afghanistan Semifinal Scenario WC 2023
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम ने पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को लगभग हरा ही दिया था लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने चमत्कारिक पारी खेलकर जीत दिलाई। इस हार से निराश अफगानिस्तान टीम को अब नये सिरे से मनोबल बढ़ाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। अफगानिस्तान की ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी रही है, लेकिन तेज गेंदबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

नवीन उल हक और अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक कमजोर कड़ी रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है। इब्राहिम जदरान, रहमत शाह और कप्तान शाहिदी को पता है कि हालात के अनुरूप कैसे खेलना है। रहमानुल्लाह गुरबाज से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि अनुभवी मोहम्मद नबी भी बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके हैं।

कमजोरियों पर काबू पाने की कोशिश करेगा दक्षिण अफ्रीका

SA vs AFG When and How to Watch South Africa vs Afghanistan Playing 11; Afghanistan Semifinal Scenario WC 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी कमजोरियों से पार पाने की कोशिश में होगा। क्विंटन डिकॉक ने काफी रन बनाए हैं लेकिन कप्तान तेंबा बावुमा नाकाम रहे हैं। वह बीमारी के कारण दो मैचों से बाहर थे जिसमें रीजा हेंड्रिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के बीच में कप्तान को बाहर करना संभव नहीं है लेकिन बावुमा दबाव महसूस कर रहे होंगे।

सेमीफाइनल से पहले उनके पास लय में लौटने का सुनहरा मौका है। डेविड मिलर अपने चिर-परिचित फॉर्म में अभी तक नहीं दिखे हैं । बायें हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को इकॉनॉमी रेट पर काम करना होगा। केशव महाराज ने स्पिन का मोर्चा बखूबी संभाला है और अब देखना है कि तबरेज शम्सी के रूप में दूसरे स्पिनर को उतारा जाता है या नहीं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

ലോകകപ്പിൽ ഇന്ന് അഫ്ഗാനും ദക്ഷിണാഫ്രിക്കയും മുഖാമുഖം | Today, Afghanistan  will face South Africa in the ODI Cricket World Cup.
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच शुक्रवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed