फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA T20: Famous auctioneer Richard Madley returns to conduct player auctions in SA20

SA T20: प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली की वापसी, एसए20 में खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करेंगे

Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

वेल्स के अनुभवी नीलामीकर्ता मैडली को ‘द हैमरमैन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में एक दशक तक यह भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
SA T20: Famous auctioneer Richard Madley returns to conduct player auctions in SA20
रिचर्ड मैडली - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली एसए20 क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र की एक अक्टूबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


वेल्स के अनुभवी नीलामीकर्ता मैडली को ‘द हैमरमैन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में एक दशक तक यह भूमिका निभाई है। कुल छह टीमें एसए20 लीग की नीलामी में खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी और अगले साल नौ जनवरी से शुरू होने वाली लीग से पहले अपनी टीमों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगी।


मैडली ने कहा, 'मैं बेटवे एसए20 के तीसरे सत्र की खिलाड़ियों की नीलामी का संचालन करने को लेकर रोमांचित हूं।' उन्होंने कहा, 'मेरे जेहन में पहले सत्र में हुई 10 घंटे की मैराथन नीलामी की यादें हैं।' एस20 लीग की नीलामी पंजीकरण अवधि पिछले शुक्रवार को खत्म हुई। खिलाड़ियों की अंतिम सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी। नीलामी में बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, मार्कस स्टोइनिस और डेवोन कॉनवे जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed