टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। IPL 2013 में हुई स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में बैन झेल चुके श्रीसंत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चहेती टीमों में से चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर बयान दिया है, जिसे सुनते ही श्रीसंत धोनी और चेन्नई के सारे फैंस के निशाने पर भी आ सकते हैं।
2 of 5
श्रीसंत और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच पैडी अपटन के आरोपों का जवाब दे रहे थे। श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने कई बार अपटन से चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने की बात कही, क्योंकि मैं उन्हें हराना चाहता था, लेकिन अपटन ने इसे बिलकुल अलग बना दिया कि जैसे में वो मैच फिक्सिंग के लिए खेलना चाहता था। सभी जानते हैं कि मैं चेन्नई से कितनी नफरत करता हूं। लोग ऐसा कह सकते हैं कि ये धोनी और श्रीनिवासन की वजह से है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। मुझे बस पीला रंग पसंद नहीं है इसीलिए मैं ऑस्ट्रेलिया से भी नफरत करता हूं।
3 of 5
श्रीसंत और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि चंद महीने पहले अपनी किताब में पैडी अपटन ने दावा किया था कि श्रीसंत ने उन्हें और राहुल द्रविड़ को गाली दी थी जिसे श्रीसंत ने बेबुनियाद बताया। श्रीसंत ने इंटरव्यू में कहा, 'मिस्टर अपटन अपने दिल और बच्चों के सिर पर हाथ रखकर बताइए क्या मैंने कभी आपको भारतीय टीम में या आईपीएल के दौरान गाली दी? मैं महान राहुल द्रविड़ से पूछना चाहता हूं जिनकी मैं बेहद इज्जत करता हूं कि मैंने कब उनसे लड़ाई की। मैंने कब उन्हें गाली दी जिसका दावा अपटन ने अपनी किताब में किया है।'
श्रीसंत ने इस इंटरव्यू में जेल में हुई उनके साथ हुई कई घटनाओं का भी खुलासा किया। श्रीसंत ने कहा कि वह जेल में रहते हुए अक्सर यह सोचते थे कि यह सब कैसे हो गया। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं सोचता था कि मेरे साथ क्यों हुआ, मैं सोचता था कि ऐसा कैसे हो सकता है। क्या मैंने कभी कुछ गलत किया जिसके कारण मेरे साथ यह सब हो रहा है। लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला।'
श्रीसंत ने आगे बताया कि वह इस हद तक टूट गए थे कि उनका आत्महत्या करने का मन करने लगा था। बकौल श्रीसंत वह 4 से 5 बार इस अनुभव से गुजरे की उन्हें अपनी जिंदगी खत्म कर देनी चाहिए। बता दें श्रीसंत को इसी साल अगस्त में बीसीसीआई के लोकपाल ने बड़ी राहत दी थी। श्रीसंत का बैन सात साल कर दिया गया था। मतलब वो अगले साल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर पाएंगे।