{"_id":"59eaeca54f1c1b6e548b829c","slug":"s-sreesanth-cannot-play-for-any-other-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत का दूसरे देश से भी क्रिकेट खेलने का सपना टूटा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत का दूसरे देश से भी क्रिकेट खेलने का सपना टूटा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
एस श्रीसंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटाने से केरल हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। आजीवन प्रतिबंध के बाद श्रीसंत किसी भी लीग क्रिकेट में नहीं खेल सकते हैं। श्रीसंत ने कहा है कि यदि उन्हें अपने देश में खेलने नहीं दिया जाता है तो वह किसी और देश के लिए खेल सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने श्रीसंत पर बीसीसीआई की ओर से लगाए आजीवन प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए प्रतिबंध हटाने के एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः- श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील
विज्ञापन
इसके बाद श्रीसंत ने कहा कि बीसीसीआई ने उन्हें भारत की तरफ से खेलने से मना किया है। किसी अन्य देश में क्रिकेट खेलने की उन्हें पूरी आजादी है। उन्होंने कहा कि बैन बीसीसीआई ने लगाया है आईसीसी ने नहीं। यदि मैं भारत के लिए नहीं खेलता हूं तो किसी और देश के लिए खेल सकता हूं। अभी मैं 34 साल का हूं और अधिकतम छह वर्ष और क्रिकेट खेल सकता हूं। लेकिन बीसीसीआई ने कहा है कि आजीवन प्रतिबंध की वजह से आप ऐसा भी नहीं कर सकते। किसी भी मैदान में क्रिकेट का प्रशिक्षण भी नहीं ले सकते हैं।
श्रीसंत की अपील के बाद कुछ समय पहले केरल हाई कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया था। श्रीसंत को राहत मिली थी। लेकिन श्रीसंत के लिए नई परेशानी जल्द खड़ी हो गई। जब बीसीसीआई ने फैसले के खिलाफ दोबारा अपील की और केरल हाई कोर्ट ने प्रतिबंध बरकरार रखा।
इससे पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जुलाई 2015 में श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला समेत सभी 36 आरोपियों को आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।