फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ryan Harris named Aus bowling coach

बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी चुना अपना बॉलिंग कोच

Sat, 03 Sep 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
Ryan Harris named Aus bowling coach

बांग्लादेश के अपना गेंदबाजी कोच चुनने के 2 दिन के अंदर 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना बॉलिंग कोच चुन लिया है। हालांकि बांग्ला टीम ने एक पूर्व विदेशी क्रिकेटर को बॉलिंग कोच बनाया है तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने ही पूर्व गेंदबाज को कोचिंग का मौका दिया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को टीम का नय गेंदबाजी कोच बनाया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से दायित्व संभालेंगे। दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम के नए बॉलिंग कोच वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श होंगे जो अपने समय के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
विज्ञापन


36 वर्षीय हैरिस ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 113 विकेट लिए थे लेकिन घुटने में लगातार चोट के कारण उन्हें संन्यास का कड़ा फैसला लेना पड़ा। 21 वनडे में 44 विकेट उनके खाते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/ryan_57ca587fc94ec.jpg

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के कोच भी रहे। हैरिस के साथ डेविड सेकर को टीम का नया सहायक प्रशिक्षक बनाया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी दौरे में ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे खेलने हैं और पहला वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा एक वनडे उन्हें आयरलैंड के खिलाफ भी खेलना है। कंगारू टीम के मुख्य कोच डेरेन लेहमैन हैं।

मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को दिया गया आराम

Ryan Harris named Aus bowling coach
इस बीच तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को दक्षिण अफ्रीकी दौरे में आराम दिया गया है ताकि वह आगामी सीजन में ताजादम होकर उतर सकें।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को इसी टीम के साथ अपने घर में टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज के बाद कंगारू टीम को भारत में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऐसे में व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के 2 अहम गेंदबाजों को आराम देने का फैसला लिया। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को वनडे सीरीज के बीच में ही आराम देते हुए स्वदेश भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed