फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ruturaj Gaikwad to marry Cricketer Utkarsha Powar know about her

Ruturaj Gaikwad Wedding: ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर को चुना जीवनसाथी, तीन जून को होगी शादी, जानें कौन है दुल्हन

Thu, 01 Jun 2023 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 09:40 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का चयन भारतीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हुआ था, लेकिन वह शादी कर रहे हैं। इस वजह से वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड नहीं गए हैं। 
 

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad to marry Cricketer Utkarsha Powar know about her
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार महेंद्र सिंह धोनी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह तीन जून को उत्कर्षा गायकवाड़ से शादी करेंगे। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन


24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

विज्ञापन


आईपीएल फाइनल के बाद ऋतुराज ने शेयर की थी फोटो
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक लड़की नजर आ रही थी, यही उत्कर्षा पवार हैं। ऋतुराज ने को अपने जीवन का सबसे खास इंसान बताया था और अब वह उनके जीवनसाथी बनने वाले हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)



आईपीएल 2023 में खूब चला ऋतुराज का बल्ला
आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी। वह आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द ही टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed