फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Russia didn't consider cricket as a sport

दुनिया का यह ताकतवर देश क्रिकेट को नहीं मानता है खेल

Sat, 20 Jul 2019 10:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Russia didn't consider cricket as a sport
आईपीएल 2019
दुनियाभर में 250 करोड़ लोगों द्वारा खेले या देखे जाने वाले 'क्रिकेट' को रुसी ने खेल मानने से इंकार कर दिया है। हाल ही में इंग्लैंड-वेल्स में संपन्न हुए 12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप को दुनियाभर में करोड़ों क्रिकेट और खेल प्रेमियों ने देखा। हालांकि रूस के खेल मंत्रालय ने क्रिकेट को एक खेल मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के अनुसार उनके देश में क्रिकेट को लेकर क्षेत्रीय संबद्धता की कमी है जो जल्दी ही बदल सकती है लेकिन अभी क्रिकेट को खेल नहीं माना जा सकता है। दरअसल रूस में बहुत कम क्रिकेट खेला जाता है, विश्वविद्यालयों में भी अधिकतर भारतीय छात्र ही इसे खेलते हैं।
विज्ञापन

 


रूस में फिलहाल फूटगोल्फ, स्पोर्ट्स योगा, मॉडल प्लेन फ्लाइंग और डार्ट्स जैसे खेलों को ही अधिकारिक खेल माना जाता है।

क्रिकेट को विश्व की आबादी का तीसरा हिस्सा पसंद करता है और देखता है। हालांकि यह भी सच है क्रिकेट फुटबॉल जैसे खेल की तरह पूरी दुनिया में खुद को स्थापित नहीं कर पाया है लेकिन ICC लगातार इस दिशा में कोशिश कर रही है और नए देशों को इससे जोड़ने में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed