फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs SRH: Vaibhav Suryavanshi slams four centuries in the fewest innings in Mens T20s scores a ton in the IPL

RR vs SRH: पुरुष टी20 में सबसे कम पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने जड़े चार शतक, IPL में दूसरी बार लगाया सैकड़ा

Sat, 25 Apr 2026 09:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 09:07 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
RR vs SRH: Vaibhav Suryavanshi slams four centuries in the fewest innings in Mens T20s scores a ton in the IPL
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह पुरुष टी20 में सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

RR vs SRH: Vaibhav Suryavanshi slams four centuries in the fewest innings in Mens T20s scores a ton in the IPL
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। वह पुरुष टी20 में सबसे कम पारियों में चार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 26 टी20 पारियों में चार शतक जड़े। इस मामले में उन्होंने उस्मान खान (33 पारियां), साई सुदर्शन (72 पारियां), क्रिस गेल (77 पारियां) और माइकल क्लिंगर (88 पारियां) को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

RR vs SRH: Vaibhav Suryavanshi slams four centuries in the fewest innings in Mens T20s scores a ton in the IPL
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव के रिकॉर्ड्स
  • इस मैच में वैभव का बल्ला जमकर गरजा। इस दौरान उन्होंने 278.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
  • उन्होंने 81 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रनों की आतिशी पारी खेली।
  • उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 15 गेंदों में तीन बार 50 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
  • इसके अलावा वैभव ने 1000 टी20 रन भी पूरे कर लिए।
  • उन्होंने यह कारनामा 473 गेंदों में किया और सबसे तेज 1000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।
  • वैभव 40 से कम गेंदों में दो बार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed