{"_id":"6a17af1e707e7d4571081b54","slug":"rr-vs-srh-eliminator-ipl-2026-vaibhav-sooryavanshi-reveals-how-he-missed-fastest-century-record-in-ipl-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs SRH: किस तरह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद खुद किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs SRH: किस तरह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद खुद किया खुलासा
Thu, 28 May 2026 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 08:27 AM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी कर एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए। अब उन्होंने बताया है कि किस तरह वह यह कीर्तिमान अपने नाम नहीं कर सके।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IPL
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। सूर्यवंशी के पास इस दौरान आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गए। जब वैभव आउट हुए तो दर्शकों के साथ ही वह खुद सन्न रह गए। वैभव को शतक से चूकने का कितना मलाल था, इसका अंदाजा इस बात ये लगाया जा सकता है कि वह जब ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे तब भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
गेल के नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों पर ऐसा किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर वैभव ही हैं जिन्होंने आईपीएल में 35 और 36 गेंदों पर शतक लगाए हैं। वैभव ने मैच के बाद बताया कि किस तरह वह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए और उनसे कहां गलती हुई।

वैभव ने कहा, मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं और इस मैच का दबाव न लूं। मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने स्ट्रेट शॉट मारने की कोशिश की और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।
एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव
राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और पांच चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली। वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज होते-होते रह गया। हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

- फोटो : PTI
फाइनल में जाने से एक कदम दूर राजस्थान
वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय राजस्थान का स्कोर आठ ओवर में 125 रन था। इसके बाद एसआरएच के गेंदबाजों ने वापसी की और आरआर को 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। आरआर आखिरी पांच ओवर में मात्र 36 रन बना सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन बना सकी। लेकिन हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और उसका सफर एलिमिनेटर में थम गया। अब फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान का सामना क्वालिफायर-2 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से होगा।