फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs RCB: Virat Kohli praised Maxwell-Faf, Glenn said – enjoying playing at number four

RR vs RCB: विराट कोहली ने मैक्सवेल-फाफ की तारीफ की, ग्लेन बोले- चौथे नंबर पर खेलकर मजा आ रहा

Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
सार

मैच के बाद विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तारीफ की। वहीं, मैक्सवेल ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करके उन्हें मजा आ रहा है।
 

विज्ञापन
RR vs RCB: Virat Kohli praised Maxwell-Faf, Glenn said – enjoying playing at number four
ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा इस सीजन चौथी जी हासिल कर ली है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। देवदत्त पडीक्कल ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 47 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


मैच के बाद विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तारीफ की। वहीं, मैक्सवेल ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करके उन्हें मजा आ रहा है।

चौथे क्रम पर बल्लेबाजी का लुत्फ ग्लेन
आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में चौथे क्रम की बल्लेबाजी पर लुत्फ ले रहे हैं। उन्हें इसी क्रम पर बल्लेबाजी करना पसंद भी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से भी वह इसी क्रम पर खेलना पसंद करते हैं। मैक्सवेल ने फाफ के साथ रविवार को राजस्थान के खिलाफ 127 रन की शतकीय साझेदारी की जो इस सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों की तीसरी शतकीय साझेदारी रही। ग्लेन ने कहा कि टीम प्रबंधन ने मुझे इस क्रम पर खुलकर खेलने को कहा है। मेरी लय अच्छी चल रही है। मैं समझता हूं कि इस मैच में हमने पावरप्ले में अच्छा स्कोर बनाकर बड़े स्कोर का आधार तैयार कर लिया था। आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने मैक्सवेल और फाफ दोनों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैक्सी और फाफ ने आक्रामक तेवर दिखाए। कोहली ने साथ ही सिराज की प्रशंसा की जिन्होंने बटलर को जल्द आउट कर दिया।
विज्ञापन


फाफ और मैक्सवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की: कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद कहा कि टॉस के समय हम भी सोच रहे थे कि पहले बल्लेबाजी करें या नहीं क्योंकि पिच सूखा था। लेकिन हमें पता था कि बाद में आकर हमारे गेंदबाज सही टप्पे पर गेंद फेंक सकते हैं। फाफ और मैक्सवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैं यही हर्षल से बात कर रहा था। यह कुछ सर्वश्रेष्ठ टी-20 साझेदारियों में से एक थी, जिसे मैंने देखा है। सिराज ने बटलर का पहले भी शिकार किया है, वह नई गेंद से अविश्वसनीय हैं। वह हमारी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। हर्षल हमेशा अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हैं, उनके पास नई गेंद कभी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed