{"_id":"66117480d0080c38560fb11c","slug":"rr-vs-rcb-kohli-scored-the-1st-century-of-ipl-2024-became-number-one-with-the-8th-century-of-his-ipl-career-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli : विराट कोहली ने लगाया इस सीजन का पहला शतक, आईपीएल करियर के आठवें शतक के साथ बने नंबर वन बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli : विराट कोहली ने लगाया इस सीजन का पहला शतक, आईपीएल करियर के आठवें शतक के साथ बने नंबर वन बल्लेबाज
Sat, 06 Apr 2024 10:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:18 PM IST
सार
यह उनके आईपीएल करियर का आठवां शतक है। इसी के साथ किंग कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल (6) और जोस बटलर (5) को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के खिलाफ जारी आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के 17वें सीजन का पहला शतक जड़ा है। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां शतक है। इसी के साथ किंग कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल (6) और जोस बटलर (5) को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह इस आईपीएल के मौजूदा में सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं।
विराट कोहली ने जड़ा तूफानी शतक
आईपीएल का 17वां सीजन अब तक विराट कोहली के नाम रहा है। उन्होंने पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से 77 रनों की दमदार पारी निकली थी। इसके बाद अपने तीसरे मैच में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 83 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया और 113 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने 156.94 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए।
आईपीएल में लगाया सबसे धीमा शतक, पहुंचे इस खिलाड़ी के बराबर
आईपीएल 2024 के इस मुकाबले में विराट कोहली ने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में सबसे धीमे शतक लगाने के मामले में उन्होंने मनीष पांडे की बराबरी कर ली। आरसीबी के इस बल्लेबाज ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 67 गेंदों में अपना शतक लगाया था।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में कोहली की दावेदारी पर संदेह बरकरार
आईपीएल में दिग्गज बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20 विश्व कप से पहले उनका फॉर्म में होना भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। हालांकि, उन्हें विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी कुछ कह पाना काफी मुश्किल है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोहली का धीमी गति से रन बनाना अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को पसंद नहीं रहा है। वह आईपीएल में आक्रामक पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उनके आगामी विश्व कप में खेलने पर संशय बरकरार है।
इस मामले में बाबर से पीछे हैं विराट
पुरुष टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के नाम नौ शतक दर्ज हो गए हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 22 शतक हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 11 शतक लगाए हैं। वह दूसरे स्थान पर हैं। विराट को बाबर से आगे निकलने के लिए तीन शतकों की जरूरत है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि ही बाबर को पीछे छोड़ देंगे।
पुरुष टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
22 - क्रिस गेल
11- बाबर आजम
9-विराट कोहली
8 - आरोन फिंच
8 - माइकल क्लिंगर
8 - डेविड वार्नर

आईपीएल में सबसे धीमे शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| गेंदों की संख्या | खिलाड़ी | टीम | विरोधी टीम | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|---|
| 67 | मनीष पांडे | रॉयल चैलेंर्स बेंगलुरु | डेक्कन चार्जर्स | सेंचुरियन | 2009 |
| 67 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंर्स बेंगलुरु | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर | 2024 |
| 66 | सचिन तेंदुलकर | मुंबई इंडियंस | कोच्चि टस्कर्स | मुंबई | 2011 |
| 66 | डेविड वार्नर | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली | 2010 |
| 66 | जोस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 2022 |