फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs RCB IPL 2022 Mumbai Weather: RR vs RCB Weather Forecast, Pitch Report Wankhede Stadium Mumbai

RR vs RCB, Mumbai Weather: राजस्थान और बैंगलोर के बीच वानखेड़े में रॉयल जंग, जानें पिच और मौसम का हाल

Tue, 05 Apr 2022 04:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 04:29 AM IST
सार

वानखेड़े के मैदान में एक बार फिर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन ओस एक बार फिर मैच के नतीजे में बड़ा फर्क डालेगी। 
 

विज्ञापन
RR vs RCB IPL 2022 Mumbai Weather: RR vs RCB Weather Forecast, Pitch Report Wankhede Stadium Mumbai
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में लगातार दो जीते के बाद राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह इस सीजन का 13वां मैच होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बन सकता है। दोनों ही टीमों के पार धुरंधर बल्लेबाजों की भरमार है। राजस्थान की टीम शुरुआती दो मैचों में 200 के पास का लक्ष्य बना चुकी है। वहीं बैंगलोर ने भी पहले मैच में 200 ज्यादा का स्कोर बनाया था। ऐसे में इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनना लगभग तय है। इस सीजन ओस मैच के नतीजे में अहम रोल अदा करती है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि इस मैच में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। 
विज्ञापन


राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। अब यह टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान के पास दो मैच के बाद चार अंक हैं, जबकि आरसीबी के पास दो मैच के बाद दो अंक हैं। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
इस मैच के दौरान मुंबई का मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 10 फीसदी है। इस दिन मुंबई में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। नमी 71 फीसदी होगी और हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। दूसरी पारी में ओस आने की संभावना है, लेकिन ब्रेबॉर्न में ओस रोकने के लिए अस्पा का इस्तेमाल किया गया था। इस मैदान में भी ऐसा किया जा सकता है। 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज
वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार रहती है। यहां पर अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। ऐसे में इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। हालांकि, शुरुआत में यह पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है और अच्छी खासी स्विंग मिलती है। पावरप्ले में तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ कमाल कर सकते हैं। हालांकि, बाद के ओवरों में बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की संभावित टीम

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी। 

बैंगलोर की संभावित टीम 
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed