फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi

RR vs RCB: राजस्थान की सबसे बड़ी हार, प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल; आरसीबी 112 रन से जीतकर टूर्नामेंट में बरकरार

Sun, 14 May 2023 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 May 2023 08:20 PM IST
सार

RR vs RCB Highlights, Indian Premier League 2023 : इस हार के बाद पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई। वह छठे स्थान पर खिसक गई। उसके 13 मैच में छह जीत और सात हार के बाद 12 अंक हैं।

विज्ञापन
RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने उसे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार (14 मई) को 112 रन से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आईपीएल इतिहास में उसकी यह सबसे बड़ी हार है।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए शिमरॉन हेटमायर और जो रूट को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हेटमायर ने 19 गेंद पर 35 और जो रूट ने 15 गेंद पर 10 रन बनाए। राजस्थान के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। इनमें यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ और संदीप शर्मा शामिल हैं। संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने चार-चार रन बनाए। एडम जम्पा दो और ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट कर आरसीबी के खिलाड़ियों में जोश भर दिया। इसके बाद तो आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। माइकल ब्रैसवेल और कर्ण शर्मा को दो-दो सफलता मिली। सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस-मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले, आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाया। अनुज रावत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को 170 रन के पार पहुंचाया। डुप्लेसिस ने 55 और मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। अनुज रावत ने 11 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन

RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट का नहीं चला बल्ला
विराट कोहली 18 रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया। इस सीजन में कोहली ने छह अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन राजस्थान के खिलाफ फेल हो गए। माइकल ब्रैसवेल नौ गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक का खाता नहीं खुला और महिपाल लोमरोर एक रन ही बना सके। राजस्थान के लिए केएम आसिफ और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए। संदीप शर्मा को एक सफलता मिली।

RR vs RCB Highlights Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match ipl playoff scenarios in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के समीकरण
इस हार के बाद पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई। वह छठे स्थान पर खिसक गई। उसके 13 मैच में छह जीत और सात हार के बाद 12 अंक हैं। राजस्थान का नेट रनरेट +0.140 है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 मई को अपने आखिरी लीग में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी।

आरसीबी की बात करें तो इस जीत ने उसे प्लेऑफ की दौड़ में कायम रखा है। उसके 12 मैच में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी का नेट रनरेट +0.166 है। उसे 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। अगर दोनों मैचों में आरसीबी की टीम जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed