फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rr vs mi: yuzvendra chahal made record by taking 200 wickets ipl history, he took tilak verma wicket ipl 2024

RR vs MI: मुंबई के खिलाफ मैच में चहल ने बनाया रिकॉर्ड, आईपीएल में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने

Mon, 22 Apr 2024 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Apr 2024 08:45 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 38वें मैच में युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना 200वां विकेट हासिल किया। स्टार स्पिनर ने मोहम्मद नबी को अपने पहले ही ओवर में आउट किया और यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
rr vs mi: yuzvendra chahal made record by taking 200 wickets ipl history, he took tilak verma wicket ipl 2024
युजवेंद्र चहल - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 38वें मैच में युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना 200वां विकेट हासिल किया। स्टार स्पिनर ने मोहम्मद नबी को अपने पहले ही ओवर में आउट किया और यह उपलब्धि हासिल की। चहल आईपीएल इतिहास में 200वां विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन


पर्पल कैप की दौड़ में शामिल चहल ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के मोहम्मद नबी का विकेट हासिल किया, ठीक वैसे ही उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास में 200वां विकेट हासिल करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चहल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल में 183 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे पहले 50 विकेट आरपी सिंह ने पूरे किए थे। 100 विकेट सबसे पहले पूरे करने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज हैं। इतना ही नहीं उनके नाम 150 विकेट भी पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
50 विकेट: आरपी सिंह (12 अप्रैल 2010)
100 विकेट: लसिथ मलिंगा (18 मई 2013)
150 विकेट: लसिथ मलिंगा (6 मई 2017)
200 विकेट: युजवेंद्र चहल (22 अप्रैल 2024)

2013 में किया डेब्यू
चहल ने आईपीएल 2013 में डेब्य किया था। अब तक वह 153 मैच खेल चुके हैं। इनकी 152 पारियों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से 200 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रद्शन 40 ओवर देकर पांच विकेट हासिल करना रहा है। वह 7.71 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हैं।


राजस्थान की नौ विकेट से जीत
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं, मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed