{"_id":"65ff040d78971762360bfea7","slug":"rr-vs-lsg-ipl-2024-dream11-prediction-playing-xi-where-how-to-watch-ipl-rr-vs-lsg-live-streaming-in-hindi-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG Playing-11: आज लखनऊ और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत, चोट के बाद वापसी कर रहे राहुल पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG Playing-11: आज लखनऊ और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत, चोट के बाद वापसी कर रहे राहुल पर रहेंगी नजरें
Sat, 23 Mar 2024 10:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:04 PM IST
सार
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 लखनऊ बनाम राजस्थान
- फोटो : IPL
विस्तार
लखनऊ सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को होने वाले आईपीएल के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ के कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि कप्तान के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
लखनऊ की टीम उनकी अगुआई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। हालांकि, पिछले सत्र में आधे सीजन के बाद वह चोटिल हो गए थे और फिर टीम क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में खेली थी। आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स की टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सत्र में भी उसने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिर में पांचवें स्थान पर रही थी।
रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान सैमसन के अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर शामिल हैं। टीम के पास ध्रुव जुरेल के रूप में अच्छा फिनिशर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। सैमसन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल को टीम में रखकर मध्य क्रम मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।

वहीं, लखनऊ का सवाल है तो उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान राहुल के अलावा क्विंटन डिक्वॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर टिका रहेगा। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई के रूप में उपयोगी स्पिनर है जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावा पेश करने की कोशिश करेंगे।
इसके अलावा 41 वर्षीय स्पिनर अमित मिश्रा के अनुभव का भी लखनऊ को फायदा मिलेगा, लेकिन मार्क वुड और डेविड विली के बाहर होने तथा भारतीय खिलाड़ियों मयंक यादव और मोहसिन खान के फिटनेस से जुड़े मुद्दों के कारण उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रोवमन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब: कुलदीप सेन
लखनऊ सुपरजाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुडा, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, शमर जोसेफ/नवीन-उल- हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान। इम्पैक्ट सब: शिवम मावी।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के चौथे मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला 24 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच?
राजस्थान और लखनऊ के बीच लीग का चौथा मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच?
राजस्थान और लखनऊ के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर तीन बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।