फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs GT IPL 2026 Qualifier-2: Why did the toss happen twice in the Rajasthan-Gujarat match? know reason

RR vs GT: राजस्थान-गुजरात के बीच मैच में क्यों दो बार हुआ टॉस? किस तरह भाग्यशाली रहे रियान पराग; जानें मामला

Fri, 29 May 2026 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 May 2026 07:47 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर-2 मैच के दौरान दो बार टॉस कराना पड़ा। पहली बार में रियान पराग टॉस गंवा बैठे थे, लेकिन भाग्यशाली रहे क्योंकि वह टॉस वैध नहीं माना गया। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला...

विज्ञापन
RR vs GT IPL 2026 Qualifier-2: Why did the toss happen twice in the Rajasthan-Gujarat match? know reason
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : IPL

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। हालांकि, टॉस के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। इस मैच में दो बार टॉस कराना पड़ा जिससे प्रेजेंटेटर रवि शास्त्री भी चौंक गए। आइए आपको बताते हैं कि किस कारण ऐसा हुआ। 
विज्ञापन

गुजरात ने किया एक बदलाव
  • राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 
  • इस मैच में रॉयल्स बिना किसी बदलाव के उतरी है।
  • गुजरात ने एक बदलाव किया है। 
  • कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि साई किशोर की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच रेफरी के कारण दोबारा हुआ टॉस
दरअसल, गुजरात के कप्तान गिल ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और रियान पराग ने हेड्स का कॉल किया। लेकिन टॉस वह हार गए क्योंकि टेल्स आया। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट हालांकि, रियान का कॉल सुन नहीं सके जिस कारण दोबारा टॉस कराना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि रियान ने एक बार फिर हेड्स का कॉल किया और इस बार हेड्स ही आया और वह टॉस जीतने में सफल रहे। इस तरह रियान मैच रेफरी के कारण भाग्यशाली रहे। 
विज्ञापन

गिल भी लेना चाहते थे बल्लेबाजी
टॉस हारने के बाद जब शास्त्री ने गुजरात के कप्तान गिल से पूछा कि अगर वह टॉस जीत जाते तो क्या फैसला लेते? इस पर गिल ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते। गिल ने कहा, इस पिच पर पहले ही 40 ओवर का मैच हो चुका है और मुझे नहीं लगता कि पिछले मैच की तुलना में इस पिच में कोई बदला होगा। मुझे नहीं लगता कि रेफरी ने रियान का कॉल सुना था। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed