{"_id":"67ea20901ca823f8c40f828c","slug":"rr-vs-csk-after-hardik-pandya-riyan-parag-made-a-big-mistake-bcci-fined-him-rs-12-lakh-know-more-ipl-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs CSK: हार्दिक पांड्या के बाद रियान पराग ने कर दी बड़ी गलती, BCCI ने ठोका 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs CSK: हार्दिक पांड्या के बाद रियान पराग ने कर दी बड़ी गलती, BCCI ने ठोका 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें
Mon, 31 Mar 2025 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:26 AM IST
सार
अब नए नियमों के मुताबिक, कप्तानों को डिमेरिट अंकों और जुर्माने के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यशस्वी, रियान और जुरेल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी टीम की छह रन की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। पराग की कप्तानी में रविवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने राजस्थान ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आईपीएल ने विज्ञप्ति में क्या कहा?
आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' पिछले सीजन तक धीमी ओवर गति के लिए प्रतिबंध तक का प्रावधान था। हालांकि, बीसीसीआई ने अब निलंबन के नियम को हटा दिया है और सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कप्तानों के साथ मीटिंग की थी और प्रतिबंध के नियम को हटाने का फैसला लिया था। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Shane Warne: वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, कमरे में मिली थी इस दवा की शीशी; छिपाने की रची गई थी साजिश

कप्तानों को मिलेंगे डिमेरिट अंक
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान को डिमेरिट अंकों के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा।
RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट

राजस्थान का अगला मैच पंजाब से
राजस्थान की टीम अपने शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। उसका अब पांच अप्रैल को मुलनपुर में पंजाब किंग्स से सामना होगा। रविवार को हुए मैच की बात करें तो नीतीश राणा की 36 गेंद में 81 रन की पारी और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
Miami Open: कोनर्स-फेडरर के क्लब में जगह बनाने से चूके जोकोविच, 19 साल के मेन्सिक ने जीता मियामी ओपन का खिताब

धोनी भी नहीं दिला सके टीम को जीत
एक समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद इस मैच में वह सातवें नंबर पर क्रीज पर आए। तब चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी। उन्होंने तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 20 रन सीएसके की टीम नहीं बना सकी। धोनी आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। शिमरोन हेटमायेर ने बाउंड्री के पास आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। उन्होंने 11 गेंद में 16 रन बनाए। जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।