फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pune beat DD by 19 runs (D/L method)

पुणे ने दिल्ली को 19 रन से हराया, डकवर्थ लुईस नियम से फैसला

Wed, 18 May 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Pune beat DD by 19 runs (D/L method)

पुणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम से 19 रन से जीत हासिल की। इस जीत में एडम जांपा (3/21) और अशोक डिंडा (3/20) की भूमिका अहम रही।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने लेग स्पिनर एडम जांपा को शुरुआती मैचों में बाहर रखा था। अब धोनी की अगुआई वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन जांपा अपनी सार्थकता साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट पर 121 रनों पर सीमित कर दिया था। जब पुणे का स्कोर नौवें ओवर में एक विकेट पर 57 रन था तो बारिश आ गई जिससे आधे घंटे तक खेल बाधित रहा। उसके बाद दो ओवर का खेल और हुआ था कि फिर से तेज बारिश हो गई। दूसरी बार बारिश से आई बाधा के बाद खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकवर्थ लुइस नियम की गणना के अनुसार पुणे को 11 ओवरों में 58 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 76 रन बना चुकी थी। पुणे की ओर से  अजिंक्य रहाणे (42) और जॉर्ज बैली (08) रन पर नाबाद रहे। पुणे का एकमात्र विकेट उस्मान ख्वाजा (19) के रूप में गिरा जो मौरिस के खाते में गया।

इस जीत के साथ पुणे की टीम 13 मैचों में चौथी जीत दर्ज करने में सफल रही। दूसरी ओर दिल्ली की टीम की यह 12 मैचों में छठी हार है। प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दिल्ली की टीम के लिए यह झटका है।

इससे पहले आईपीएल के 49वें मुकाबले में टॉस राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता और दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत खराब रही। टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक महज 2 रन पर राइजिंग पुणे के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का शिकार हुए। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली के लिए यह मैच अहम हैं, वहीं बाहर हो चुकी पुणे इनका खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि पहले झटके के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज करुण नायर की आतिशी शॉट्स ने दिल्ली को उबारने की कोशिश की, लेकिन पांचवें ओवर में डिंडा ने दूसरे ओपनर श्रेयस अय्यर को चलता किया।


दोहरे झटके के बाद दिल्ली की बल्लेबाजी थोड़ा धीमी हो गई। 10 वें ओवर 50 का स्कोर छूने से ठीक एक रन पहले एडम जाम्पा की गेंद पर कप्‍तान धोनी ने संजू सैमसन को स्टंप कर तीसरा विकेट झटका। 11 वें ओवर में करुण ने चौका लगाकर टीम का पचासा पूरा किया। 9 गेंदों में 4 रन बनाकर ऋषभ पंत भी आउट हुए। जाम्पा का तीसरा शिकार करुण हुए। 15 वें ओवर में इस वक्त दिल्ली 5 से कम के औसत में 70 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। जरुरत थी दिल्ली को तेज और बड़े हिट की। जेपी डुमिनी के साथ नए बल्लेबाज के तौर पर क्रिस मौरेस पहुंचे। डुमिनी का शिकार डिंडा ने किया। हालांकि आखिरी ओवर में मौरेस ने 22 रन ठोंककर दिल्ली को 121 रन तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed