मंगलवार रात एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने सदा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 7 साल पहले आखिरी मैच खेलने वाला यह तेज गेंदबाज थोड़े ही समय में टीम इंडिया की जरूरत बन चुका था। हम बात कर रहे हैं आरपी सिंह की।
2007 में टीम को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीताने वाले इस खिलाड़ी ने के नाम वैसे तो कई यादगार स्पैल्स हैं मगर रुद्र अपनी एक हरकत से फैंस की नजरों से भी नीचे गिर गए थे। घटना इंदौर की है।
दिसंबर 2017 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में गुजरात ने 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। गुजरात की ओर से इस सीजन में आरपी ने 25.44 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे। मगर फाइनल के दौरान इस खिलाड़ी की एक हरकत ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुद्र प्रताप सिंह ने मैदान में फील्डिंग करते हुए फैन का मोबाइल छीन लिया और ग्राउंड पर फेंक दिया। फैन दरअसल बार-बार सेल्फी खिंचवाने की मांग कर रहे थे। बार-बार फैंस की जिद से आरपी तिलमिला गए और फैन का मोबाइल फेंक दिया।
31 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह ने 2011 से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। जिसके बाद उन्होंने बीती रात एक भावुक संदेश के साथ क्रिकेट से संन्यास लेनेकी घोषणा की। भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 खेलने वाले इस खिलाड़ी ने क्रमश: 40, 69 और 15 विकेट अपने खाते में डाले।