फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में कोरोना का कोहराम: अब विराट का साथी संक्रमित, तीसरे पॉजिटिव क्रिकेटर

Sun, 04 Apr 2021 10:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 04 Apr 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore batsman Devdutt Padikkal Covid-19 positive ahead of IPL 2021
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पडीक्कल आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं। इसके बाद उन्हें टीम से अलग कर क्वारंटीन कर दिया गया है। 




 

Royal Challengers Bangalore batsman Devdutt Padikkal Covid-19 positive ahead of IPL 2021
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद पडीक्कल कम से कम 2 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं इससे पहले कोलकाता नाइट राडर्स के नितीश राणा भी कोरोना का शिकार हुए थे। लेकिन वह ठीक होकर लौट आए हैं और अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Royal Challengers Bangalore batsman Devdutt Padikkal Covid-19 positive ahead of IPL 2021
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
इस समय दिल्ली आईपीएल की टीम मुंबई में जबकि आरसीबी की टीम चेन्नई में है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आगामी 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 का पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore batsman Devdutt Padikkal Covid-19 positive ahead of IPL 2021
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI

बीते साल आईपीएल 2020 में देवदत्त पडीक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 473 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में वह आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore batsman Devdutt Padikkal Covid-19 positive ahead of IPL 2021
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : twitter
मौजूदा समय में भी पडीक्कल बेहतरीन फॉर्म में हैं। कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 6 मैचों में 218 रन बनाए। उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस वनडे टूर्नामेंट में पडीक्कल ने 7 मैचों में 737 रन बनाने में सफल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed