Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma yashasvi jaiswal and shreyas Iyer set to miss final group stage ranji match

Ranji Trophy: मेघालय के खिलाफ आखिरी रणजी मैच में नहीं खेलेंगे रोहित-जायसवाल और अय्यर, MCA ने की पुष्टि

Mon, 27 Jan 2025 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Jan 2025 10:31 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर मुंबई के आखिरी लीग मैच में नहीं खेलेंगे। तीनों आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
Rohit sharma yashasvi jaiswal and shreyas Iyer set to miss final group stage ranji match
यशस्वी-रोहित-श्रेयस - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर मुंबई के मेघालय के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में नहीं खेलेंगे। तीनों आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। रोहित, जायसवाल और अय्यर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए एलीट ग्रुप ए के छठे राउंड के मैच में खेलते देखा गया था। मेहमान टीम ने यह मुकाबला शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीता था।

विज्ञापन
Trending Videos

मेघालय पर बड़े अंतर से दर्ज करनी होगी जीत
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तीनों बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके कारण टीम को तगड़ा झटका लगा था। इस हार से अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली मुंबई की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब मुंबई को मेघालय को बड़े अंतर से हराने की जरूरत होगी और अन्य मैचों में अनुकूल परिणामों की उम्मीद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी टीम इंडिया
रोहित, जायसवाल और अय्यर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं। तीनों इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नौ फरवरी और तीसरा मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी। इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा। 
विज्ञापन

सूत्र ने दी जानकारी
23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल के लिए यह वनडे क्रिकेट में उनकी पहली राष्ट्रीय टीम में चयन का मौका है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के एक सूत्र ने तीनों खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की पुष्टि की। सूत्र ने कहा- वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed