टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाना है। मेजवान टीम इस मैच में अपने कप्तान
विराट कोहली के बिना ही मैदान पर उतरेगी। कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान
रोहित शर्मा को सौंपी गई है। अगर इस सीरीज में रोहित ने ऐसा कर दिया तो इतिहास रच देंगे...
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
यह पहली बार होगा जब रोहित टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा वैसे तो आईपीएल में
मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी करते हैं, इसलिए कप्तानी का अनुभव उनके पास है। रोहित वनडे के अलावा टी20 में भी कप्तानी करेंगे ऐसे में उनके पास इतिहास बनाने का अच्छा मौका है।
3 of 5
हैदराबाद में अभ्यास करते रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
दरअसल रोहित शर्मा के पास मौका है कि वो
श्रीलंका को वनडे और टी20 दोनों सीरीज में 3-0 की मात देकर क्लीन स्वीप करें। अगर रोहित ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो पहला मौका होगा जब कोई कप्तान अपनी पहली ही सीरीज में विरोधी टीम को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहा हो।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके अलावा कप्तानी का डेब्यू कर रहे रोहित के पास टीम को आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम को नंबर वन बनाने का मौका भी हैं। फिलहाल टीम इंडिया इस सूची में दूसरे नंबर पर है और साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर।
टीम इंडिया धर्मशाला वनडे जीतते ही नंबर वन बन जाएगी लेकिन नंबर वन बने रहने के लिए उसे अगले दो वनडे भी जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो रोहित का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।