{"_id":"63314cdd6ff9ff5f9f4bf843","slug":"rohit-sharma-want-s-to-give-karthik-more-game-time-ahead-of-t20-wc-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: विश्व कप से पहले कार्तिक को ज्यादा मौका देना चाहते हैं रोहित, क्या अब मध्यक्रम में मिलेगा मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: विश्व कप से पहले कार्तिक को ज्यादा मौका देना चाहते हैं रोहित, क्या अब मध्यक्रम में मिलेगा मौका?
Mon, 26 Sep 2022 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:25 PM IST
सार
रोहित शर्मा ने कहा है कि वह टी20 विश्व कप से पहले दिनेश कार्तिक को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का समय देना चाहते हैं। कार्तिक फिलहाल फिनिशर के किरदार में हैं और अधिकतर मौकों पर उन्हें ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिलता है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कप्तान रोहित शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले और समय देना चाहते हैं। दिनेश कार्तिक फिलहाल फिनिशर के रूप में खेल रहे हैं और आमतौर पर उन्हें छठे या सातवें नंबर पर खेलने का मौका मिलता है। इस नंबर पर कार्तिक को ज्यादा गेंद खेलने के लिए नहीं मिलती हैं। ऐसे में रोहित के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं, कि दिनेश कार्तिक को मध्यक्रम में खेलने का मौका मिल सकता है।
रोहित ने अब तक दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को जरूरत के हिसाब से मौका दिया है। एशिया कप में पंत को कार्तिक पर तरजीह दी गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीनों मैच में कार्तिक को खेलने का मौका मिला। सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह चाहते थे कि विश्व कप से पहले दोनों खिलाड़ी काफी मैच खेलें। एशिया कप में दोनों हर मैच खेलने के लिए उपलब्ध थे।
IND VS AUS T20 Photos: विराट-रोहित का याराना, मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे, जीत मिलते ही गले लगे

रोहित कहा कि वह चाहते हैं कि दिनेश कार्तिक और मैच खेलें। इस सीरीज में उन्हें मुश्किल से तीन गेंदें खेलने का मौका मिला। यह पर्याप्त नहीं है। दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल सात गेंदें खेली, जबकि पंत को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला और उसमें भी उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। रोहित ने यह भी कहा कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि हर मैच में वह एक ही बल्लेबाजी क्रम पर टिके रहे।
Deepti Sharma Mankading: फिक्सिंग के दोषी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दीप्ति को कहा चीटर, फैंस ने दिया करारा जवाब
भारत बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा और रोहित ने कहा कि कार्तिक और पंत का टीम में शामिल होना हालातों पर निर्भर करेगा। रोहित ने कहा मुझे नहीं पता कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या करने वाले हैं। हमें बस उनकी गेंदबाजी को देखने की जरूरत है कि वे किस तरह के गेंदबाजी लाइनअप के साथ खेलेंगे और हमारे लिए सबसे अच्छे लोग कौन हैं जो उस गेंदबाजी लाइनअप को संभाल सकते हैं। यह सब उसी पर निर्भर करता है।
IND vs AUS Analysis: पहले स्पिन गेंदबाज चमके फिर मध्यक्रम ने किया कमाल, पढ़ें हैदराबाद में कैसे जीता भारत
हम अपनी बल्लेबाजी में लचीला होना चाहते हैं। इसलिए अगर समय की मांग है कि हमें बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है, तो हम बाएं हाथ के बल्लेबाज को लाएंगे, अगर हमें दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है, तो हम ऐसा करना जारी रखेंगे। लेकिन हम दोनों खिलाड़ियों को बहुत सावधानी से प्रबंधित करने का प्रयास करेंगे। मैं समझता हूं कि उन्हें विश्व कप से पहले खेल के लिए समय चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से आप केवल 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं।