फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: रोहित ने तोड़ा सचिन-सौरव जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड, वन-डे में पूरे किए 9000 रन 

Mon, 20 Jan 2020 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma third Fastest to 9,000 ODI runs by inning and breaks sachi and sourav records
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने तीसरे व निर्णायक वन-डे में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। बंगलूरू में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने चार रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। 

rohit sharma third Fastest to 9,000 ODI runs by inning and breaks sachi and sourav records
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

इसके साथ ही वह वन-डे में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले तीरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारतीय पारी के दौरान पहले ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन के साथ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। रोहित ने 217 पारियों में यह कमाल किया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (235) और सौरव गांगुली (228) जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  

rohit sharma third Fastest to 9,000 ODI runs by inning and breaks sachi and sourav records
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

वन-डे में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट ने 194 पारियों में यह कमाल किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स हैं। उन्होंने सबसे तेज 9000 रन बनाने के लिए 205 पारियों का सहारा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma third Fastest to 9,000 ODI runs by inning and breaks sachi and sourav records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 'हिटमैन' रोहित ने राजकोट वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18वां रन बनाते ही वन-डे अंततराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सात हजार रन का आंकड़ा पार किया था। वह 44 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए थे। अपने 9000 रन से वह केवल चार रन दूर रह गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed