फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma smashed 140 against Pakistan On this day in 2019 ODI World Cup

Rohit Sharma vs Pakistan: आज के दिन रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर की थी धुनाई, बना डाले थे 140 रन

Thu, 16 Jun 2022 07:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jun 2022 07:15 PM IST
सार

2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से था। तीन साल पहले हुए इस मैच में भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 140 रन की यादगार पारी खेली थी। तब वह बतौर ओपनर खेल रहे थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma smashed 140 against Pakistan On this day in 2019 ODI World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दोनों देशों के बीच मैच व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। पिछली बार दोनों टीमें 2021 टी-20 विश्व कप में आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि, उस मैच ने भी व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं और सातों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने आई हैं और इसमें पांच मैच भारत ने जीते हैं और एक बार पाकिस्तान टीम को जीत मिली। 2021 टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से था। तीन साल पहले हुए इस मैच में भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 140 रन की यादगार पारी खेली थी। तब वह बतौर ओपनर खेल रहे थे। रोहित ने तब पाकिस्तान के खिलाफ राउंड रॉबिन फॉर्मेट के मैच में 113 गेंदों पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने 50 ओवर में 336 रन का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन

आईसीसी ने भी इस पारी को याद किया है। उन्होंने लिखा- उन्होंने बड़े मैचों में एकबार फिर खुद को साबित किया। रोहित शर्मा की मैच विनिंग 140 रन की पारी खेली थी। दरअसल, रोहित के लिए 2019 में इंग्लैंड में हुआ वर्ल्ड कप शानदार रहा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल पांच शतक जड़े थे। वे किसी एक वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने थे। 

रोहित ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी। 2019 वर्ल्ड कप में रोहित ने 648 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोरर रहे थे। यह रन उन्होंने नौ मैचों में 81.00 की शानदार औसत से बनाए थे। रोहित ने टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात करें तो रोहित के अलावा तब टीम के कप्तान रहे विराट कोहली ने 77 रन और केएल राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी। 337 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 89 रन से मैच हार गई थी। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने दो-दो विकेट लिए थे।

 2019 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप रहा। टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने यह वर्ल्ड कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed