फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Should Take A Break from IPL for wtc final says Sunil Gavaskar

IPL 2023: 'रोहित शर्मा को लेना चाहिए ब्रेक', गावस्कर ने भारतीय कप्तान को दी विराट की तरह फैसला लेने की सलाह

Wed, 26 Apr 2023 01:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Apr 2023 01:03 PM IST
सार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पिछले साल कुछ दिन के लिए ब्रेक लिया था। वह तरोताजा होकर लौटे और फिर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई के खिलाफ आठ गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए। गावस्कर ने हिटमैन को सलाह दी है कि रोहित को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
Rohit Sharma Should Take A Break from IPL for wtc final says Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मंगलवार (25 अप्रैल) को आईपीएल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के कप्तान को आईपीएल से कुछ दिन के लिए ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन


भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पिछले साल कुछ दिन के लिए ब्रेक लिया था। वह तरोताजा होकर लौटे और फिर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई के खिलाफ आठ गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए। गावस्कर ने हिटमैन को सलाह दी है कि रोहित को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर ने क्या-क्या हुआ?
गावस्कर ने कहा, "मैं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। ईमानदारी से मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को इस समय ब्रेक लेना चाहिए और खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखना चाहिए। वह अंत में कुछ मैचों के लिए फिर से वापस आ सकते हैं। अभी उन्हें खुद को राहत देनी चाहिए। वह थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ''हो सकता है कि इस स्तर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोच रहे हो। हालांकि, मुझे इस बारे में नहीं पता। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है। वह अंतिम दो-तीन मैच में लौटे ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खुद को लय में रखे।''

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।


पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed