{"_id":"76f4f2afa1ce1dfd2bb8ac5540cc3c0b","slug":"rohit-sharma-s-second-double-century-in-odi-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लाजवाब पारी कभी सुनी या पढ़ी है आपने!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसी लाजवाब पारी कभी सुनी या पढ़ी है आपने!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा 27 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए वनडे मैच के दौरान चोटिल हो जाने के बाद से मैदान से दूर थे और काफी प्रयास के बावजूद वह फिट नहीं हो पा रहे थे। श्रीलंका के ही खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हुए अभ्यास मैच में उन्हें भारत-ए की टीम में शामिल किया गया उनकी फिटनेस टेस्ट करने के लिए।
फिटनेस टेस्ट वाले मुकाबले में भी उन्होंने गजब की पारी खेली और 142 रनों का स्कोर करते हुए ऐलान किया कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें तुरंत खेलने के बजाए इंतजार करना बेहतर समझा। टीम इंडिया ने जब 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली तो उन्हें अंतिम 2 मैचों में खेलना बेहतर समझा गया।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सीरीज के चौथे वनडे मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरने का मौका दिया गया जिसका जश्न उन्होंने 'रनों की बारिश' कर मनाया। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों पर कोई रियायत नहीं बरती और जमकर प्रहार किया। उन्हीं की पारी का नतीजा था कि श्रीलंका के 4-4 गेंदबाजों ने 70 से ज्यादा रन लुटा दिए थे।

धीरे-धीरे लय में आते गए रोहित शर्मा
अगस्त के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने आए तो वह काफी सुस्त दिखे और पहले विकेट के लिए 40 रनों की हुई साझेदारी में उनके बल्ले से 11 रन ही निकले थे। वह अपनी लय की तलाश कर रहे थे और शायद यही कारण है कि उन्होंने 50 रन बनाने के लिए 72 गेंद खेलने पड़े।
अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी का गियर थोड़ा बदला और 100 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। इसके बाद अगले 25 गेंदों में ही 50 रन ठोक कर उन्होंने लय में लौटने की घोषणा कर दी। उनके बल्ले से रन निकलने शुरू हो गए थे और अगले 26 गेंदों में उन्होंने और 50 रन बनाते हुए दोहरा शतक ठोक दिया। वह 2 बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।
दोहरे शतक के बाद तो वह हर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की कोशिश करने लगे। शरीर पर थकान दिखने के बावजूद वह चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे और अगले 15 गेंदों में ही फिर से 50 रन बना दिए। इस 50 रन के सहारे उन्होंने वनडे क्रिकेट में 250 के आंकड़े को पार किया जो 50-50 ओवर के इतिहास में पहली बार हुआ।
रोहित ने 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी पारी की विशेषता यह रही कि उन्होंने रॉबिन उथप्पा (नाबाद 16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 9.4 ओवर में ही 128 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान उथप्पा महज 16 रन ही बना सके, जबकि रोहित ने 109 रन बनाए। रोहित का विकेट भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर गिरा जिसे नुवान कुलशेकरा ने हासिल किया।

अजंता मेंडिस समेत 4 गेंदबाजों की लगाई 'वाट'
रोहित शर्मा अपने ही अंदाज में खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह पहले 10 ओवर में बेहद शांत रहे लेकिन इसके बाद जब उनका बल्ला चलने लगा तो थमने का नाम ही नहीं लिया। अंतिम गेंद पर कैच आउट होने से पहले वह श्रीलंका के गेंदबाजों का कबाड़ा निकाल चुके थे।
सबसे खराब हालत हुई श्रीलंका के मुख्य गेंदबाज नुवान कुलशेकरा की जिन्होंने 9 ओवर में 89 रन लुटा दिए। हालांकि उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर रोहित का विकेट झटक लिया लेकिन तब तक उनका काम हो चुका था। उनके स्पेल में 13 चौके और 2 छक्के लगे।
शमिंडा इरंगा दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने जिन्होंने 10 ओवर में एक विकेट लेकर 77 रन लुटाए। वहीं सिकुगे प्रसन्ना ने भी 10 ओवर में 70 रन भारत को दे दिए लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
रोहित की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा बुरी हालत 'रहस्यमयी' गेंदबाज अजंता मेंडिस की। मेडिंस ने 7 ओवर में 70 रन लुटा दिए। उनके 8 गेंदों को छोड़ दिया जाए तो सभी गेंदों पर रन जरूर बने। रनों की बारिश के बीच श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सबसे कीफायती साबित हुए जिन्होंने 8 ओवर में एक मेडन के साथ 44 रन देकर 2 विकेट निकाले।