फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma’s Late-Night Hospital Visit Sparks Concern Among Fans

Rohit Sharma: रातों-रात अस्पताल क्यों पहुंचे रोहित? फैन्स में खलबली; हाल में पास किया था ब्रॉन्को फिटनेस टेस्ट

Tue, 09 Sep 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Sep 2025 12:37 PM IST
सार

अभी तक रोहित या उनकी टीम की ओर से अस्पताल जाने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

विज्ञापन
Rohit Sharma’s Late-Night Hospital Visit Sparks Concern Among Fans
रोहित शर्मा - फोटो : Instagram

विस्तार

सोमवार, आठ सितंबर की देर रात, भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के गेट पर देखा गया, जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह अपनी कार से उतरते और अस्पताल में प्रवेश करते नजर आए। उन्हें कोई फिजिकल परेशानी नहीं दिख रही थी, लेकिन उनका अजीब-सा अंदाज और बिना कुछ कहे अंदर जाना फैन्स को परेशान कर गया।
विज्ञापन

फैन्स में चिंता और अटकलें
अभी तक रोहित या उनकी टीम की ओर से अस्पताल जाने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। वहीं, प्रशंसकों ने तुरंत अपनी शुभकामनाएँ भेजीं और उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट के बाद हुई यह घटना
यह घटना ऐसे समय हुई जब रोहित हाल ही में बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं। यह टेस्ट उनकी आगामी वनडे वापसी के लिए बेहद अहम माना जा रहा था। ऐसे में अचानक अस्पताल जाना सवाल जरूर खड़े करता है।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


विज्ञापन

अब पूरा फोकस वनडे पर
रोहित शर्मा ने इस साल टेस्ट क्रिकेट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 212 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। उनकी वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर टिकी निगाहें
रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। यह सीरीज 19 अक्तूबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी। ऐसे में उनका अस्पताल जाना फैंस के लिए चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ा रहा है।

उम्मीद जल्द ठीक होने की
फिलहाल अस्पताल जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन फैन्स की उम्मीद है कि यह सिर्फ एक सामान्य या सावधानीपूर्ण जांच रही होगी। क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं कि रोहित शर्मा जल्द फिट होकर मैदान पर लौटें और टीम को लीड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed