फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma recalled how nervous he was before taking the field in final of the Men's T20 World Cup last year

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप फाइनल से पहले घबराए हुए थे रोहित शर्मा, बताया खिताबी मैच को लेकर कैसा था अहसास

Sun, 29 Jun 2025 11:32 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने इसके साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का 11 साल का सूखा समाप्त कर लिया था। फाइनल मैच की याद करते हुए रोहित ने बताया कि किस तरह वह घबराहट में फाइनल से एक दिन पहले ठीक से नहीं सो सके थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma recalled how nervous he was before taking the field in final of the Men's T20 World Cup last year
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2024 फाइनल से पहले वह किस तरह घबराए हुए थे और इस मुकाबले को लेकर उनका अहसास क्या था। भारत ने आज ही एक दिन एक साल पहले यानी 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने इसके साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का 11 साल का सूखा समाप्त कर लिया था। 
विज्ञापन

ठीक से सो भी नहीं पाए थे रोहित 
फाइनल मैच की याद करते हुए रोहित ने बताया कि किस तरह वह घबराहट में फाइनल से एक दिन पहले ठीक से नहीं सो सके थे। रोहित ने एक स्पोर्ट्स चैनल के कार्यक्रम पर कहा, 13 साल का समय बहुत लंबा होता है। ज्यादातर लोगों का करियर 13 साल का भी नहीं होता। इसलिए, विश्व कप जीतने के लिए इतने लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। मैंने आखिरी बार 2007 में विश्व कप जीता था। मेरे लिए, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं पूरी रात सो नहीं पाया। मैं सिर्फ विश्व कप के बारे में ही सोचता रहा। मैं नर्वस था। मैं अपने पैरों को महसूस नहीं कर पा रहा था। क्या मैं नर्वस था? बेशक। मैं इसे जाहिर नहीं करता, लेकिन अंदर से, यह बहुत ज्यादा था। हमें सुबह 8:30 या 9 बजे के आसपास निकलना था, लेकिन मैं सात बजे उठा। अपने कमरे से मैं मैदान देख सकता था और बस उसे देखता रहा। मुझे याद है कि मैंने सोचा था, 'दो घंटे में मैं वहां पहुंच जाऊंगा और चार घंटे में नतीजा सामने आ जाएगा। या तो कप यहां होगा या नहीं। 
विज्ञापन

रोमांचक मैच में हासिल की थी जीत 
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया था। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप और 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता था। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा था अलविदा
भारत की जीत के बाद ही विराट कोहली ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह आगे भारत के लिए इस प्रारूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहकर फैंस को दोहरा झटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed