फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour

अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट, क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हो पाएंगे पूरी तरह फिट?

Sat, 21 Nov 2020 04:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Nov 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस महीने से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिन में वह क्रिकेट खेलने के लिए लौट आए, जिससे अटकलों का दौर भी शुरू हो गया। बाद में उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया।

विज्ञापन

Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour
रोहित शर्मा की चोट - फोटो : ट्विटर

भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह चोट को लेकर हुआ हो-हल्ला भ्रमित करने के साथ मनोरंजक भी था क्योंकि वह हमेशा जानते थे कि यह चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए खेलने के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित ने दर्द के बावजूद खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में 50 गेंद में 68 रन की पारी खेली। बकौल हिटमैन, 'ईमानदारी से कहूं, मैं नहीं जानता कि क्या हो रहा था और लोग किसके बारे में बात कर रहे थे, लेकिन मैं बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस के साथ लगातार संपर्क में था।' 

विज्ञापन

Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले रोहित इस समय बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 'स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग' ट्रेनिंग कर रहे हैं। रोहित ने कहा, 'हैमस्ट्रिंग अब बिलकुल ठीक लग रही है। इसे मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेस्ट लंबा प्रारूप है इसलिए मैं एनसीए में इस पर फोकस कर रहा।'

Rohit Sharma provides update on his hamstring injury before Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में प्लेऑफ में चोट के बावजूद खेलने को लेकर बातें शुरू हो गई थीं। पांच बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान ने कहा कि जब तक मैदान पर नहीं पहुंचते, तब तक पता नहीं चलता कि शरीर कैसे काम कर रहा है। एक बार चोट लगी तो अगले दो दिन मैंने सिर्फ यही देखने का प्रयास किया कि अगले 10 दिन में मैं क्या कर सकता था, क्या मैं खेल पाऊंगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed