फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma out for duck in India Board President XI vs South Africa

पहले 'टेस्ट' में ही फेल हुए रोहित शर्मा, बुरा सपना साबित हुई लाल गेंद में सलामी बल्लेबाजी

Sat, 28 Sep 2019 12:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 28 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma out for duck in India Board President XI vs South Africa
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

बीते कुछ दिन से भारतीय क्रिकेट में सिर्फ यही बहस छिड़ी रही कि रोहित शर्मा बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज किस तरह खेलेंगे, क्योंकि केएल राहुल को टीम से बाहर कर उन्हें दक्षिण अफ्रीाक के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह दी गई थी। मगर उनका पहला ही मैच बुरा सपना साबित हो गया। दो अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही है।

विज्ञापन


क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में रोहित शर्मा शनिवार को करियर में पहली बार ओपनिंग करने उतरे, लेकिन शून्य पर आउट हो गए। तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष की अगुआई कर रहे रोहित फिलेंडर के ओवर की दूसरी ही गेंद पर हेनरिक क्लासन को कैच थमा बैठे। यानी लाल गेंद क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने पहले मैच में हिटमैन खाता तक नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


याद हो कि तीन दिवसीय मैच का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पहला दिन बारिश की वजह से धूल गया था। खराब मौसम ने दूसरे दिन भी मैच देर से शुरू करवाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने की, लेकिन पहले रोहित और फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिमन्यू ईश्वरन (13) भी सस्ते में निपट गए। समाचार लिखे जाने तक बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने दो विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed