फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma On Viral Heckling Video Of Mohammed Shami in IND vs AUS Ahmedabad Test, IND vs AUS 4th Test

IND vs AUS: अहमदाबाद में शमी के सामने लगे नारे, कप्तान रोहित शर्मा बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं, देखें VIDEO

Tue, 14 Mar 2023 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Mar 2023 11:37 PM IST
सार

जब रोहित से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस तरह की बात सुन रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस पहुंचे थे और यह एक ऐतिहासिक क्षण था। दोनों मैच के पहले दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे और दोनों देशों के बीच 'क्रिकेट की दोस्ती' के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया। हालांकि, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ फैंस कथित तौर पर भारत के मोहम्मद शमी का नाम लेकर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन

पांचवें दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से उस घटना के बारे में पूछा गया, तो भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में, "जय श्री राम" के नारे सुने जा सकते हैं, जबकि कई भारतीय क्रिकेटर मैदान के किनारे पर चल रहे थे। वीडियो के अंत में एक फैन को "जय श्री राम" का नारा लगाते हुए और मोहम्मद शमी का नाम लेते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली पर क्या बोले रोहित?

जब रोहित से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस तरह की बात सुन रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कहा- मैं बिल्कुल भी इस बारे में नहीं जानता। मैंने यह पहली बार सुना और मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित से विराट कोहली के बारे में भी पूछा गया, जिन्होंने मैच में अपना 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया।
विज्ञापन

रोहित ने कहा- उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट खेले हैं और इतने शतक बनाए हैं। उनके जैसे खिलाड़ी के लिए यह आम पारियां हैं। हमने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कई बार देखा है, साथ ही हमने एशिया कप में देखा, उन्होंने वहां भी 100 रन बनाए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुझे उम्मीद है कि रेड बॉल क्रिकेट के साथ भी ऐसा ही होगा।

रोहित से यह भी पूछा गया कि कैसे विराट शतक लगा सके? उन्होंने कहा- यह मैदान पर जाने और खुद को समय देने और वैसी ही बल्लेबाजी करने के बारे में है जैसा कि वह पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं। उन्होंने (कोहली) काफी अच्छा किया और स्कोरबोर्ड की चिंता करने के बजाय खुद को समय दिया। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वही उनका नैसर्गिक खेल है। आमतौर पर इसी से उन्हें सफलता मिली है। टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed