{"_id":"5d234a848ebc3e6cdb2e80c4","slug":"rohit-sharma-on-cusp-of-breaking-two-more-world-cup-records-of-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा, बदल जाएगा विश्व कप का इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा, बदल जाएगा विश्व कप का इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित ने अब तक आठ मैचों में 92.42 की औसत से 647 रन बनाए हैं और उन्हें किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 27 रन की जरूरत है।
2 of 6
2003 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे और तब से एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज के नाम पर ही दर्ज है। तेंदुलकर ने तब अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया था। उन्होंने 1996 में भारत में खेले गए विश्व कप में सात मैचों में 523 रन बनाए थे।
3 of 6
मैथ्यू हेडन
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन वेस्टइंडीज में 2007 में खेले गए विश्व कप में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन आखिर में 659 रन पर ही अटक गए थे। वह किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुमार संगाकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित वर्तमान टूर्नामेंट में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं जो कि रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में सैकड़ा जड़कर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा के 2015 में बनाए गए चार शतक का रिकार्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : SELF
रोहित अब विश्व कप में सर्वाधिक शतक के तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने की स्थिति में हैं। यह स्टार बल्लेबाज अगर शतक जड़ने में सफल रहता तो यह उनका विश्व कप में सातवां शतक होगा। रोहित ने विश्व कप 2015 में भी एक सैकड़ा लगाया था। तेंदुलकर ने विश्व कप में 45 मैचों में छह शतक और 15 अर्धशतक जमाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।