{"_id":"5e97ffe28ebc3e76b5637ef6","slug":"rohit-sharma-names-brand-ambassador-of-crickingdom","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे बच्चों को क्रिकेट सिखाएंगे रोहित शर्मा, इस कोचिंग अकादमी के बने ब्रांड दूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छोटे बच्चों को क्रिकेट सिखाएंगे रोहित शर्मा, इस कोचिंग अकादमी के बने ब्रांड दूत
Thu, 16 Apr 2020 12:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा को यहां स्थित क्रिकेट अकादमी 'क्रिककिंगडम' का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है। यह अकादमी वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने के बाद अपने 'ऑनलाइन प्लेटफॉर्म' के जरिए भी कोचिंग की सुविधा देगी।
विज्ञापन
क्रिककिंगडम की मदद से कोचों की सेवाएं लेने के अलावा मैदान और नेट की सुविधा की बुकिंग की जा सकती है और साथ ही यह अकादमियों का प्रबंधन भी करती है। प्रेस विज्ञप्ति में रोहित के हवाले से कहा गया, 'क्रिककिंगडम खेल के महान खिलाड़ी तैयार करने वाली पारंपरिक विधियों को आधुनिक वैज्ञानिक ट्रेनिंग पद्धतियों के साथ मिलाना चाहता है।'
विज्ञापन
रोहित का नाम अकादमी के निदेशक के रूप में भी प्रस्तावित किया गया है। मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी इस अकादमी के मेंटर में से एक हैं। यह अकादमी चार वर्ग में कोचिंग देती है जिसमें पांच से आठ वर्ष, आठ से 13 वर्ष, 13 वर्ष से अधिक और क्लब एवं एलीट स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अकादमी के साथ कम से कम 20 कोच जुड़े हैं और इनमें से अधिकांश ने जमीनी स्तर और जूनियर स्तर पर काम किया है। इन कोचों में प्रदीप इनगाले, पराग मदकइकर, सुभाष रंजने और प्रथमेश सालुंखे प्रमुख हैं।