{"_id":"61e576d2ad27d6387f3118f5","slug":"rohit-sharma-is-in-recovery-mode-getting-match-ready-likely-to-be-available-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Fitness: कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर आई अपडेट, इस टीम के खिलाफ मैदान में कर सकते हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Fitness: कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर आई अपडेट, इस टीम के खिलाफ मैदान में कर सकते हैं वापसी
Mon, 17 Jan 2022 07:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:31 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह फिट नहीं होने की वजह से से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए और इस वक्त बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह फिट नहीं होने की वजह से से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए और इस वक्त बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास पर काम कर रहे हैं। हालांकि उनके जल्दी ही मैदान पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोहित को दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन टीम के रवाना होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। समय पर फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘‘राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रोहित का रिहैबिलिटेशन काफी अच्छा चल रहा है। उनके वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ठीक हो जाने की उम्मीद है। अहमदाबाद में छह फरवरी को होने वाले पहले वनडे में अभी भी तीन सप्ताह का समय है।’’
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। वनडे मैच छह से 12 फरवरी तक खेले जाएंगे जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 15 से 20 फरवरी तक आयोजित होंगे।
रोहित पिछले काफी समय से मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे है। इसी परेशानी की वजह से वह 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज के बाद शुरुआती दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।
बीसीसीआई की मौजूदा नीति के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी को वापसी से पहले एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में अनिवार्य रूप से फिटनेस टेस्ट कराकर ‘फिट टू प्ले (खेलने के लिए फिट)’ का प्रमाणपत्र हासिल करना होता है। इस प्रक्रिया के बाद ही चयन समिति को खिलाड़ी की उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाता है।