फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma failed to perform in Ranji Trophy Yashasvi, Rishabh Pant not impressed Ravindra Jadeja Shine

Ranji Trophy: फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके रोहित, शार्दुल ठाकुर ने जड़ा शतक; सौराष्ट्र की जीत में चमके जडेजा

Fri, 24 Jan 2025 03:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

रोहित और यशस्वी ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ एलीट ग्रुप-ए मुकाबले की दूसरी पारी में मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े, लेकिन रोहित के आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई।

विज्ञापन
Rohit Sharma failed to perform in Ranji Trophy Yashasvi, Rishabh Pant not impressed Ravindra Jadeja Shine
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में वापसी पर विफल रहे और दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। वहीं, मुंबई के एक अन्य बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी प्रभावित नहीं कर सके और दोनों पारियों में सस्ते में पवेलियन लौटे। रोहित और यशस्वी ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ एलीट ग्रुप-ए मुकाबले की दूसरी पारी में मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े, लेकिन रोहित के आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई।  
विज्ञापन


 

रोहित मुंबई की तरफ से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 19 गेंद पर केवल तीन रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में शुरू में उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज का खुलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 28 रन बनाए, जो पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में 52 रन के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रोहित ने अपने वास्तविक खेल की झलक दिखाते हुए उमर नजीर पर छक्का जड़ा तथा आकिब नबी और युद्धवीर सिंह पर भी आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन भारतीय कप्तान रणजी ट्रॉफी में लगभग एक दशक बाद वापसी करने पर दूसरी पारी में भी क्रीज पर लंबा समय नहीं बिता पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीड से पहले उनकी नजरें फॉर्म में वापसी पर थी जिस कारण उन्होंने रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया। हालांकि, यहां भी उनकी खराब फॉर्म जारी ही रही। रोहित की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाद के मैचों में 0, 8, 18, 11, 3, 6, 3 और 9 रन बनाए।

शार्दुल के शतक से संभला मुंबई
मुंबई की पारी लड़खड़ाने के बाद भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने संभाला। शार्दुल ने पहली पारी में 51 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में वह शतक लगाने में सफल रहे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शार्दुल 119 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टंप तक मुंबई ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 274 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 188 रनों की हो गई है। वहीं, तनुष कोटियान 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शार्दुल और कोटियान के बीच आठवें विकेट के लिए अबतक 173 रनों की साझेदारी हो गई है। 
विज्ञापन

जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके रोहित, यशस्वी सस्ते में आउट
रोहित को जम्मू कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में जीवनदान भी मिला जब नजीर अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक पाए। रोहित ने इसके तुरंत बाद स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाया। रोहित हालांकि अपने आक्रामक तेवरों को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाए और नजीर की गेंद पर मिड विकेट पर आबिद मुश्ताक को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए। वहीं, यशस्वी भी 51 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी और रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन युद्धवीर सिंह ने इन दोनों को आउट किया। यशस्वी ने आउट होने से पहले चार चौके जड़े। 

सौराष्ट्र के लिए जडेजा चमके, पंत विफल 
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया। सौराष्ट्र की जीत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ी भूमिका निभाई और कुल 12 विकेट झटके। जडेजा ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सात विकेट लिए और दिल्ली के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। दिल्ली ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे, जबकि सौराष्ट्र ने पहली पारी में 271 रन बनाकर 83 रनों की बढ़त हासिल की थी। लेकिन जडेजा की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली की दूसरी पारी 94 रनों पर आउट हुई, इस तरह सौराष्ट्र को जीत के लिए 12 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस मैच में जहां जडेजा का जादू चला, वहीं भारतीय टीम के एक अन्य खिलाड़ी ऋषभ पंत पूरी तरह फ्लॉप रहे। पंत ने पहली पारी में एक रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed