फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma did not open for India against Australia PM XI KL Rahul and Yashasvi Jaiswal continued to open

IND vs PMXI: अभ्यास मैच में यशस्वी के साथ पारी का आगाज करने उतरे राहुल, रोहित ने दिया बलिदान

Sun, 01 Dec 2024 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। माना जा रहा था कि रोहित फिर से ओपनर के तौर पर उतरेंगे, लेकिन एडिलेड टेस्ट से पहले हो रहे अभ्यास मैच में रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल के पारी की शुरुआत कराने का फैसला किया।

विज्ञापन
Rohit Sharma did not open for India against Australia PM XI KL Rahul and Yashasvi Jaiswal continued to open
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में ओपनिंग करने नहीं उतरे। लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल के केएल राहुल पारी का आगाज करने उतरे। मालूम हो कि इस मुकाबले के लिए रोहित ने खिलाड़ियों की सूची में खुद को पांचवें स्थान पर रखा था जिससे संकेत मिल रहे थे कि वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ कैनबरा में अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें रोहित टीम की कमान संभाल रहे हैं। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। रोहित पिछले सप्ताह ही टीम के साथ जुड़े थे। रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। माना जा रहा था कि रोहित फिर से ओपनर के तौर पर उतरेंगे, लेकिन एडिलेड टेस्ट से पहले हो रहे अभ्यास मैच में रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल के पारी की शुरुआत कराने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल-यशस्वी की जोड़ी रही थी हिट 
राहुल और यशस्वी की जोड़ी पर्थ टेस्ट में खूब चली थी और दूसरी पारी में इन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में राहुल और यशस्वी ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। यह पहली बार था जब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय ओपनरों ने इतनी बड़ी साझेदारी की थी। राहुल और यशस्वी की पारी के दम पर ही भारत ने पहला टेस्ट मैच 295 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। केएल राहुल ने उस मैच की दूसरी पारी में 77 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

रोहित के वापस लौटने से टीम प्रबंधन के सामने बल्लेबाजी संयोजन बड़ी चुनौती है। रोहित फिलहाल कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट खेला जाना है। यशस्वी और केएल राहुल ने जिस तरह पिछले मैच में टीम को शुरुआत दिलाई थी, उससे कहीं ना कहीं टीम प्रबंधन यह सोचने पर मजबूर हुआ है कि इसी जोड़ी को आगे भी ओपनिंग के लिए भेजना चाहिए। रोहित ने जिस तरह अभ्यास मैच में खुद को पांचवें स्थान पर रखा है उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि टीम प्रबंधन रोहित के बल्लेबाजी स्थान में बदलाव कर सकता है। 

यशस्वी-राहुल ने दिलाई मजबूत शुरुआत
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश ने भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने अपना दम दिखाया है और अर्धशतकीय पारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, चार्ली एंडरसन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। यशस्वी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एंडरसन ने उन्हें आउट कर पचासा जड़ने से रोका। यशस्वी 59 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही यशस्वी और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए हुई 75 रनों की साझेदारी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed