फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: नंबर वन बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, तेंदुलकर के बाद किया यह कमाल

Sun, 07 Jul 2019 12:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Jul 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma become number highest run scorer of World Cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने शनिवार को एक और कमाल कर दिया। भारत का यह अनुभवी सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ लीड्स के हेंडिग्ले मैदान पर शकिब-अल-हसन को पछाड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया। शकिब ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन बनाते हुए रोहित से पहला स्थान कब्जाया था।



Rohit Sharma become number highest run scorer of World Cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 की अपनी 8वीं पारी में 63वां रन लेते ही शकिब को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में 606 रन बनाए है। अपनी 103 रन की पारी के बूते रोहित इस वर्ल्ड कप में 647 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए। 

Rohit Sharma become number highest run scorer of World Cup 2019
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala

रोहित ने इस मैच में अपनी शतकीय पारी के साथ कई रिकॉर्डस भी तोड़े। यह रोहित का एक विश्व कप में पांचवां शतक है, जो विश्व कप के किसी एक ंसंस्करण में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए सर्वाधिक शतक है। रोहित ने कुमार संगाकारा के चार शतक (श्रीलंका) को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma become number highest run scorer of World Cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई

इसके अलावा वे भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 600 रन का आंकड़ा पार किया है। हालांकि एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित से आगे मैथ्यू हेडन और सचिन तेंदुलकर आते हैं। हेडन ने 2007 विश्व कप में 659 रन बनाए थे, जबकि रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma become number highest run scorer of World Cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित का विश्व कप 2019 में प्रदर्शन

  1. दक्षिण अफ्रीका: नाबाद 122 रन
  2. ऑस्ट्रेलिया: 57 रन
  3. न्यूजीलैंड: रद्द
  4. पाकिस्तान: 140 रन
  5. अफगानिस्तान: 1 रन
  6. वेस्टइंडीज: 18 रन
  7. इंग्लैंड: 102 रन
  8. बांग्लादेश: 104 रन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed