फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma and Team India Celebrate Record Double Ton

Video: रोहित और टीम इंडिया ने रिकॉर्ड दोहरे शतक का जश्न कुछ इस तरह मनाया

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma and Team India Celebrate Record Double Ton
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड दोहरा शतक जमाया। इसकी मदद से टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 141 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पहले वन-डे में टीम इंडिया को सात विकेट की शिकस्त झेलना पड़ी थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


श्रीलंका को विशाल अंतर से हराने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कप्तान रोहित शर्मा के दोहरे शतक का जोरदार जश्न मनाया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा के दोहरे शतक के जश्न का वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि रोहित का होटल में केक से स्वागत हुआ। जैसे ही रोहित ने केक काटा, तभी अजिंक्य रहाणे और युजवेंद्र चहल ने उनके चेहरे को केक से सजा दिया। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






श्रीलंका को अपने इस फैसले पर काफी निराशा हुई, जब टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा के 153 गेंदों में 13 चौको और 12 छक्को की मदद से 208 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 251 रन बना सकी।


रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 30 वर्षीय रोहित ने अपनी पारी पत्नी ऋतिका सजदेह को बतौर मैरिज एनिवर्सरी गिफ्ट के रूप में भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed