IND vs NZ Series: द्रविड़ बोले- टीम को सफल बनाने के लिए उठाएंगे हर कदम, रोहित ने कहा- कोहली हमारे लिए बेहद अहम
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की। द्रविड़ ने कहा कि उनका ध्यान तीनों फॉर्मेट में रहेगा और वर्कलोड का भी ध्यान रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम से अब तक हुई बातचीत को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया विश्व कप में व्यस्त थी, इसलिए कम बातचीत हुई। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहता था। ऑलराउंडर के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि टीम सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर फोकस नहीं कर रही है। हमें एक सफल टीम बनने में जो मदद करेगा, हम उस पर ध्यान दे रहे हैं।
टीम इंडिया को लेकर विजन पर द्रविड़ ने कहा- हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है। हमारे लिए तीनों फॉर्मेट महत्वपूर्ण हैं। हमें यह भी ध्यान रखना है कि आगे कई आईसीसी टूर्नामेंट्स हैं। हमें इसको ध्यान में रखकर तैयारी करनी है। मेरा विजन यही है कि हमें ओवरऑल खुद को बेहतर करना है। इसके लिए सभी फॉर्मेट पर ध्यान देंगे।
#TeamIndia get into the groove for the #INDvNZ T20I series. 👌 👌
— BCCI (@BCCI) November 16, 2021
How excited are you to see them in action? 👏 👏 pic.twitter.com/Q3sNrdjnYA
खिलाड़ियों के वर्कलोड का ध्यान रखेंगे
खिलाड़ियों के वर्कलोड पर द्रविड़ ने कहा कि वर्कफ्लो मैनेजमेंट जरूरी हिस्सा है। हमें वर्कलोड मैनेज करना ही होगा। फुटबॉल खिलाड़ियों को भी वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत पड़ती है। हमें टीम को बैलेंस कर चलना पड़ेगा। साथ ही बड़े टूर्नामेंट्स का भी ध्यान रखना होगा वहीं रोहित ने कहा- कुछ टाइम ऑफ लेना जरूरी है। खिलाड़ी काफी समय से खेल रहे हैं, तो आराम करना जरूरी है।
निडर होकर खेलना जरूरी
रोहित ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को निडर होकर खेलना कहेंगे। उन्होंने कहा- टी-20 फॉर्मेट में यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ी को किसी बात का डर न हो। वह मैदान पर जाएं और निडर होकर खेलें। अगर यह सफल साबित होता है तो कोई दिक्कत नहीं है। इसमें मेरा और कोच का रोल महत्वपूर्ण है क्योंकि हम चाहते हैं कि उन्हें हम पर भरोसा हो। हमें उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वह इस टीम में सुरक्षित हैं।
🗣️🗣️ "It's important to focus on everyone and not just on one individual."#TeamIndia T20I captain @ImRo45 on whether the focus would only be on certain players during the #INDvNZ series. pic.twitter.com/7YUFQz5TAu
— BCCI (@BCCI) November 16, 2021
हमें किसी को फॉलो करने की जरूरत नहीं
कीवी कप्तान विलियमसन के टी-20 सीरीज नहीं खेलने पर रोहित ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम को विलियमसन की कमी जरूर महसूस होगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी दूसरे टीम को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी टीम को खुद सुधारना है। यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हमें किसी और पर ध्यान नहीं देना है। हम पर जो सही रहेगा, वहीं करेंगे।
हर फॉर्मेट के लिए अलग टीम पर जोर नहीं
विभिन्न फॉर्मेट के लिए विभिन्न टीम को लेकर द्रविड़ ने कहा- हम फिलहाल उस स्थिति में नहीं है कि हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम बने। हमें फिलहाल खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान देना है। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी स्वस्थ रहें। मैं इस पर काम करना चाहता हूं और उन्हें भरोसा देना चाहता हूं कि सबको आराम मिलेगा। हमारे पास ऐसे बहुत से खिलाड़ी नहीं हैं जो सभी फॉर्मेट खेलते हों। ऐसे में उनके पास मौका है कि वह खुद को साबित करें। फिलहाल मैं हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।