फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and Gautam Gambhir had a long look at the Kanpur Pitch ahead second Test match against Bangladesh

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए तैयार भारतीय टीम, कोच गंभीर और कप्तान रोहित ने पिच का किया निरीक्षण

Wed, 25 Sep 2024 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

भारतीय टीम दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ पहुंची है और उसकी नजरें दूसरा टेस्ट जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था और बढ़त हासिल कर ली थी। 

विज्ञापन
Rohit Sharma and Gautam Gambhir had a long look at the Kanpur Pitch ahead second Test match against Bangladesh
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम ने कानपुर पहुंचने के एक दिन बाद से दूसरे टेस्ट की तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान कानपुर की पिच का निरीक्षण किया। कप्तान और कोच की जोड़ी ने पिच देखा और जाना कि बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पिच किस तरह की हो सकती है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ पहुंची है और उसकी नजरें दूसरा टेस्ट जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था और बढ़त हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत का कानपुर के ग्रीन पार्क में टेस्ट प्रारूप में रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारतीय टीम ने ग्रीन पार्क में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले हैं जिसमें सात मैच जीते हैं, जबकि तीन हारे हैं। भारत का इस स्टेडियम पर 13 मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने आखिरी बार कानपुर में 2021 में टेस्ट मैच खेला था। उस वक्त टीम ने न्यूजीलैंड का सामना किया था जो अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन

आखिरी बार भारत का कानपुर में कैसा रहा प्रदर्शन?
विराट कोहली की अनुपस्थिति में उस वक्त अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मयंक अग्रवाल (13) का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद शुभमन गिल (52) और चेतेश्वर पुजारा (26) ने 61 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला था। हालांकि, उस मैच से डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा था। श्रेयस के 105 और रवींद्र जडेजा के 50 रन के दम पर भारत ने पहली पारी में 345 रन का स्कोर किया था। रविचंद्रन अश्विन ने भी 38 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और टिम साउथी ने पांच विकेट लिए थे, जबकि काइल जैमिसन ने तीन विकेट झटके थे। 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जवाब में शानदार प्रदर्शन किया था और विल यंग (89) और टॉम लाथम (95) ने 151 रनों की मजबूत साझेदारी की थी। अश्विन ने यंग को आउट कर साझेदारी का अंत किया था। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के मध्य क्रम ने संघर्ष किया था और अक्षर पटेल ने पांच विकेट अपने नाम किए थे। न्यूजीलैंड की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी और भारत ने 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। 

भारत ने दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन बनाकर घोषित की थी और न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी ने न्यूजीलैंड के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी थी और उसके नौ विकेट 155 रन पर गिरा दिए थे। हालांकि, रचिन रवींद्र (18) और एजाज पटेल (2) अंत तक टिके रहे और मैच ड्रॉ कराने में सफल हुए थे। अंतिम दिन मैच खत्म होने में आठ मिनट का समय शेष था, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच पहले ही समाप्त करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed