फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma Ajit agarkar and Rahul dravid wrap up meeting ahead of T20 World cup team announcement

Reports: टी20 विश्व कप को लेकर रोहित, अगरकर और द्रविड़ के बीच हुई बैठक, जानें चार बड़े फैसले

Mon, 29 Apr 2024 04:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों के बीच रविवार को यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित करने की अंतिम तिथि एक मई है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले 48 घंटों में भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
Rohit sharma Ajit agarkar and Rahul dravid wrap up meeting ahead of T20 World cup team announcement
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बीच दो घंटे तक बैठक चली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों के बीच रविवार को यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित करने की अंतिम तिथि एक मई है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले 48 घंटों में भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है। इस बैठक में चार बड़े फैसले लिए गए हैं, आइए जानते हैं इस वैश्विक टूर्नामेंट को लेकर मीटिंग में कौन-कौन से बड़े फैसले लिए गए हैं। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के लिए टीम चयन को दिया गया अंतिम रूप 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित, अगरकर और द्रविड़ के बीच टी20 विश्व कप के लिए नामों को अंतिम रूप देने को लेकर यह मीटिंग हुई। बैठक के लिए द्रविड़ नई दिल्ली आए और उन्होंने अगरकर तथा रोहित से मुलाकात की। यह पहली बार नहीं था जब इन तीनों की बैठक हुई है। इससे पहले, 26 अप्रैल की शाम को भी इनकी मीटिंग हुई थी और उसमें सिर्फ जनरल रणनीति पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि रविवार को हुई बैठक में चीजों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीसीसीआई ने हालांकि मीटिंग को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रेव स्पोर्ट्स के अनुसार मीटिंग के दौरान कुछ अनाधिकारिक चर्चाएं भी हुई है। मीटिंग के बाद रोहित मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए जिसका मुकाबला अब लखनऊ सुपरजाएंट्स से होना है। 
विज्ञापन


आईपीएल नहीं, वेस्टइंडीज की परिस्थितियां चयन का आधार
मीटिंग में जिन नामों को लेकर चर्चा हुई उनका ओवरऑल प्रदर्शन देखा गया, जबकि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर चर्चा नहीं की गई। वेस्टइंडीज में धीमी पिच को देखते हुए माना जा रहा है कि आईपीएल के कुछ शीर्ष स्कोरर टीम में जगह बनाने से चूक सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन और आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिलेगी। वहीं, विराट कोहली का छठा टी20 विश्व कप खेलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बैच में रवाना होगी भारतीय टीम 
टी20 विश्व कप का आयोजन एक जून से होना है और भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड से पांच जून को है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दो बैच में जाएगी। भारतीय टीम का पहला बैच 21 मई को रवाना होगा। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा और 21 मई से पहले प्लेऑफ की टीमों का चयन लगभग पक्का हो जाएगा। ऐसे में जिन खिलाड़ियों की टीमें आईपीएल के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगी वो पहले बैच में रवाना होंगे, जबकि अन्य खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के अगले दिन 27 मई को रवाना होंगे। 


एक मई को होगी घोषणा
अगर सबकुछ प्लान के अनुसार रहा तो बीसीसीआई टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा एक मई को करेगा। न्यूजीलैंड ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह की अनुपस्थिति के चलते टीम घोषित होने में देरी हो रही है। जय शाह फिलहाल लोकसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे हैं और उनके उपलब्ध होने पर टीम घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed