फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma 30 sixes away from leading the list of most sixes in international cricket behind Chris Gayle

Rohit vs Gayle: क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित, इतने छक्के लगाते ही आगे निकल जाएंगे हिटमैन

Tue, 21 Feb 2023 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Feb 2023 08:25 PM IST
सार

अगर रोहित 30 छक्के लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 436 मैचों में 523 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma 30 sixes away from leading the list of most sixes in international cricket behind Chris Gayle
रोहित शर्मा रिकॉर्ड बना सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम चार टेस्ट खेल चुकी है और चारों में जीत हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट जीतने के अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट में हराया है।
विज्ञापन


रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड बनाया था। वह बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने थे। अब रोहित के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 
विज्ञापन

31 छक्के लगाते ही गेल को पीछे छोड़ेंगे रोहित

Rohit Sharma 30 sixes away from leading the list of most sixes in international cricket behind Chris Gayle
रोहित शर्मा और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
अगर रोहित 30 छक्के लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 436 मैचों में 523 छक्के लगाए हैं। इस मामले में वह सिर्फ गेल से पीछे हैं। गेल ने 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 553 छक्के लगाए हैं।

31 छक्के लगाते ही 'हिटमैन' 'यूनिवर्स बॉस' को पीछे छोड़ देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ तीन ही क्रिकेटर एक्टिव हैं यानी क्रिकेट खेल रहे हैं। इनमें रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और इंग्लैंड के जोस बटलर शामिल हैं।
विज्ञापन

टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में रोहित काफी पीछे

Rohit Sharma 30 sixes away from leading the list of most sixes in international cricket behind Chris Gayle
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
गुप्टिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 367 मैचों में 383 छक्के और बटलर ने 322 मैचों में 297 छक्के लगाए हैं। यह दोनों हिटमैन से काफी पीछे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित कब तक गेल को पीछे छोड़ पाते हैं। टेस्ट में हिटमैन ने 47 मैचों में 68 छक्के लगाए हैं। इस फॉर्मेट में टॉप पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं।

उन्होंने 90 टेस्ट में 109 छक्के लगाए हैं। वनडे में रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 241 मैचों में 273 छक्के लगाए हैं। रोहित से आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351) और गेल (331) हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित टॉप पर हैं। उन्होंने 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 182 छक्के लगाए हैं। गुप्टिल 173 छक्कों के साथ रोहित से पीछे हैं।
विज्ञापन

टी20 में टॉप पर रोहित शर्मा

Rohit Sharma 30 sixes away from leading the list of most sixes in international cricket behind Chris Gayle
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने अब तक 436 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.03 की औसत से 16,955 रन बनाए हैं। इनमें 43 शतक और 91 अर्धशतक शामिल है। वह 28 बार शून्य पर आउट हुए हैं। टी20 में रोहित ने 3853 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 9782 रन हैं। टेस्ट में रोहित ने 46.76 की औसत से 3320 रन बनाए हैं।

कुछ फैंस का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप तक रोहित गेल को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, कुछ फैंस का मानना है कि रोहित 600+ छक्कों के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करेंगे। हिटमैन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। एक मार्च से दोनों के बीच इंदौर में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed