रोहित-कोहली का ऐसा जवाब, चुप हो गए कंगारू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ही दोनों टीमों के बीच वाक-युद्ध की स्थिति आ गई है। मैच से तीन दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टीम इंडिया को ललकारते हुए कहा था कि टीम इंडिया को पिछली हार के बारे में पता होगा। इस बार भी उनकी टीम ऐसा ही कुछ करेगी।
उसके बाद मिशेल जॉनसन ने मैक्सवेल की बातों को और हवा देते हुए कहा कि वह स्लैजिंग कर टीम इंडिया को परेशान करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों की इस चाल पर टीम इंडिया के दो शेर भी खुलकर सामने आ गए है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेताते हुए कहा है कि "पेस हो या स्पिन चाहे कुछ भी लगा लो। टीम इंडिया जरुर जीतेगी।"
रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बेहतर है। इसके अलावा टीम यह मैच जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। टीम के अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में है और टीम इंडिया 2011 की तरह ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर बाहर कर टूर्नामेंट अपने नाम करेगी।
ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे बढ़िया समय"
रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है। कोहली ने वर्ल्ड कप में अजेय प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के गेंदबाजों के नायाब प्रदर्शन को श्रेय दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही समय है।
बकौल कोहली, "ऑस्ट्रेलिया को हराने का हमारे पास अच्छा समय है। हमारे लिए यह मौका है कि ऑस्ट्रेलिया में हम अपने प्रदर्शन के साथ न्याय करें। हमारे पास नतीजे नहीं है।" भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 0-2 से और त्रिकोणीय सीरीज में हार के बाद लगातार सात मैच जीत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, मैक्सवेल ने भी भारतीयों को याद दिलाया था कि उन्हें लंबे दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को हराना बाकी है।