T20 WC: सात साल बाद फिर अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपनी पुरानी टीम को विश्व कप से बाहर किया, देखें मैच पलटने वाला कैच
नीदरलैंड के वान डर मर्वे के एक शानदार कैच ने मैच पलट दिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मुकाबला हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। अफ्रीकी खिलाड़ियों को यह कैच कई साल तक याद रहेगा।
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 16वें ओवर में डेविड मिलर आउट हुए और यहीं से मैच पलट गया। नीदरलैंड के वान डर मर्वे ने शानदार कैच पकड़कर मिलर को पवेलियन भेजा और यह कैच क्रिकेट फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। मर्वे के इस कैच ने 1983 विश्व कप में कपिल देव के कैच की याद दिला दी। कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पीछे भागकर शानदार कैच पकड़ा था। इसी अंदाज में मर्वे ने भी पीछे भागकर बेहतरीन कैच पकड़ा और मिलर को आउट कर दिया।
This Catch From Reolof Van Der Merwe Of @DavidMillerSA12 Changed The Fortunes For 5 Teams:
South Africa's Exit @TheRealPCB Semi Finale Fate Finally In Their Own Hands Now ❣️
Direct Entry Of NED In T20WC2024 (If PAK Beat BAN)
BAN Chance To Qualify
India Qualified On Semi Final pic.twitter.com/KiisK14cFK — Muhammad Yasir Khalid (@true_yasir) November 6, 2022
159 रन का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 111 रन बना लिए थे। क्लासेन 16 और मिलर 17 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए पांच ओवर में 48 रन की जरूरत थी और 15वें ओवर में इस जोड़ी ने 12 रन जोड़ लिए थे। ऐसे में लग रहा था कि ये दोनों आसानी से दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला देंगे, लेकिन 16वें ओवर की दूसरी गेंद में मिलर ने पुल शॉट खेला। गेंद सही से उनकी बल्ले पर नहीं आई और हवा में काफी ऊपर चली गई।
स्क्वायर लेग का फील्डर 30 गज के अंदर था और मिलर को कम से कम दो रन मिलने की संभावना थी, लेकिन वान डर मर्वे ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा और मिलर को पवेलियन भेज दिया। यहीं से मैच पलट गया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर पार्नेल आउट हुए और अफ्रीकी टीम दबाव में आ गई। 18वें ओवर में क्लासेन भी आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका मैच हार गई।
खास बात यह है कि वान डर मर्वे पहले अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं और अब उन्होंने अपने शानदार कैच के दम पर दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी अफ्रीकी खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया है। इससे पहले ग्रांट इलियट ने भी 2015 विश्व कप में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया था। इलियट न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे थे और वह भी पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके थे।