फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Robin Uthappas statement came in the fraud case, posted clarification on social media

Robin Uthappa: धोखाधड़ी मामले में आया रॉबिन उथप्पा का बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी सफाई

Sat, 21 Dec 2024 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Dec 2024 09:30 PM IST
सार

रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उथप्पा पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योगदान में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस पर अब दिग्गज ने सफाई पेश की है।

विज्ञापन
Robin Uthappas statement came in the fraud case, posted clarification on social media
रॉबिन उथप्पा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योगदान में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। यह मामला 23.36 लाख रुपये से संबंधित है जिसे कथित तौर पर कर्मचारी के खातों में जमा नहीं किया गया। अब इस मामले पर उथप्पा ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन

उथप्पा ने दी सफाई
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे खिलाफ पीएफ मामले की हालिया खबरों के मद्देनजर, मैं स्ट्रॉबेरी लेन्सेरिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और बेरीज फैशन हाउस के साथ अपनी भागीदारी के संबंध में कुछ स्पष्टीकरण देना चाहूंगा। 2018-19 में मुझे इन कंपनियों में ऋण के रूप में मेरे वित्तीय योगदान के कारण निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, मेरे पास कोई सक्रिय कार्यकारी भूमिका नहीं थी, न ही मैं व्यवसायों के दिन-प्रतिदिन के संचालन में शामिल था। एक पेशेवर क्रिकेटर, टीवी प्रस्तोता और कमेंटेटर के रूप में मेरे व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए, न तो मेरे पास उनके संचालन में भाग लेने के लिए समय था और न ही विशेषज्ञता। वास्तव में, मैंने आज तक जिन अन्य कंपनियों को ऋण दिया है, उनमें से किसी में भी मैं कार्यकारी भूमिका नहीं निभाता हूं। 

'मैं इस्तीफा दे चुका हूं'
उन्होंने आगे कहा- अफसोस की बात है कि ये कंपनियां मेरे द्वारा उधार दिए गए पैसे वापस करने में विफल रहीं, जिसके कारण मुझे कानूनी कार्यवाही शुरू करनी पड़ी, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मैंने कई साल पहले अपने निदेशक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

मीडिया से की खास अपील
इसमें उथप्पा ने आगे लिखा- जब प्रोविडेंट फंड अधिकारियों ने बकाया भुगतान की मांग करते हुए नोटिस जारी किए, तो मेरी कानूनी टीम ने जवाब दिया, जिसमें बताया गया कि इन कंपनियों में मेरी कोई भूमिका नहीं है और कंपनियों से खुद ही दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिससे मेरी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बावजूद प्रोविडेंट फंड अधिकारियों ने कार्यवाही जारी रखी है, और मेरे कानूनी सलाहकार आने वाले दिनों में इस मामले को सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। मैं मीडिया से भी अनुरोध करना चाहूंगा कि वे कृपया पूरे तथ्य प्रस्तुत करें और साझा की जा रही जानकारी की प्रामाणिकता की पुष्टि करें।

View this post on Instagram

A post shared by ROBBIE UTHAPPA (@robinaiyudauthappa)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उथप्पा पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योगदान में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। रॉबिन उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हिस्सेदार हैं और मैनेजमेंट का उनके जिम्मे हैं। उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शदाक्षरा गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि हर महीने कंपनी की तरफ से पीएफ के पैसे काटे गए, लेकिन ये उनके पीएफ अकाउंट में जमा ही नहीं किए गए हैं। यह पूरी रकम 23 लाख बताई जा रही है। ऐसे में उथप्पा पर अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed